इंदिरानगर मेट्रो पर ड्रेनेज पाइप टूटा, हादसा टला
लखनऊ। इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के नीचे लगा ड्रेनेज पाइप बृहस्पतिवार दोपहर टूट गया। इससे नीचे से गुजर रहे लोग चोटिल होने से बच गए। सूचना पर पहुंची मेट्रो की टीम ने पाइप को ठीक करवाया। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों के नीचे ड्रेनेज पाइप लगाए जाते हैं। ट्रैक पर भरा पानी इनसे ही निकला जाताा है। इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के नीचे हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड एचएएल के पास यह पाइप टूटकर लटक गया।