फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की कट गई थी जीभ, डॉक्टर ने नहीं लगाया हाथ तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कटी जीभ लेकर 24 घंटे तड़पता रहा मरीज, नहीं मिला इलाज
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल का मामला, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने बाद कोई भी डॉक्टर नहीं आया
बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी होल्डिंग एरिया में भर्ती गंभीर मरीज को 24 घंटे तक डॉक्टरों ने हाथ तक नहीं लगाया। रायबरेली निवासी अशोक (45) की जीभ कट गई थी, जिससे लगातार खून बह रहा था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर व स्टाफ ने पहले कोरोना रिपोर्ट के इंतजार में इलाज नहीं किया। मगर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कोई डॉक्टर नहीं आया। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार शाम मरीज को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। तीमारदारों ने सीएम से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह परिजन मरीज को बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में लाए। वहां पर डॉक्टरों ने कोरोना रिपोर्ट के इंतजार में मरीज को प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया। तीमारदारों ने मामले की शिकायत अस्पताल निदेशक से की मगर कोई सुनवाई न हुई। परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट आने बाद भी इलाज मुहैया नहीं कराया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने कहा कि कोविड रिपोर्ट के इंतजार में देरी हुई होगी। मामले को पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें