फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइबर सुरक्षा व ड्रोन क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर की राह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। साइबर सुरक्षा और ड्रोन क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर के अवसर हैं। इसकी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के लिए भटकना नहीं होगा। शुक्रवार को बीबीएयू में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को यह जानकारी दी।

बीबीएयू सैटेलाइट कैंपस के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. नीरज कुमार तिवारी ने कहा कि साइबर सुरक्षा हमारे डाटा, सिस्टम और नेटवर्क को सुरक्षित रखती है। जो विद्यार्थी इसमें निपुण होगा, उसके कॅरिअर की राह आसान होगी।
विज्ञापन




डिजिपोडियम संस्था के विशेषज्ञ असित पाठक ने बताया कि यह ऐसा मंच है जो अलग-अलग क्षेत्रों में विशेषज्ञता के माध्यम से सबसे बेहतरीन सेवाओं को पहुंचाता है। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, आईबीएम आदि वैश्विक दिग्गजों के अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन के साथ मैप किए गए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम मिलता है।
विज्ञापन


ड्रोन का बढ़ा उपयोग : तुषार

ड्रोन विशेषज्ञ तुषार अग्रवाल ने बताया कि आज कृषि, आपदा प्रबंधन, निगरानी जैसे तमाम क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। कम्प्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग के विद्यार्थी ड्रोन जैसी तकनीक की विशेषज्ञता हासिल करके इस क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें