फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के इस विभाग में नहीं होगी ईद की छुट्टी, जनता की सुविधा को देखते हुए लिया गया फैसला

Fri, 28 Mar 2025 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Eid holidays cancelled: यूपी में 30 और 31 मार्च को प्रदेश के बिजली कार्यालय खुले रहेंगे। मालूम हो कि 30 मार्च को रविवार है और 31 मार्च को ईद का अवकाश। 
विज्ञापन
ईद के अवकाश पर खुला रहेगा बिजली विभाग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सभी बिजली कार्यालय 30 व 31 मार्च को खुले रहेंगे। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। कार्पोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने शुक्रवार को शक्तिभवन में समीक्षा बैठक में सभी निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया कि अपने अपने डिस्कॉम में यह सुनिश्चित करा लें कि कैश काउन्टर सहित उपभोक्ताओं से संबंधित सभी कार्य सामान्य दिवसों की तरह किए जाएं। उन्होंने गर्मी के मद्देनजर एडवांस प्लानिंग रखने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जहां मरम्मत के लिए उत्पादन संबंधी मशीनें बंद हैं, उसे तत्काल चालू किया जाए। बिजली खरीद के लिए सभी कार्यवाही पूरी कर ली जाएं। बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


29 व 30 को खुलेगा एनएचएम कार्यालय
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय 29 व 30 मार्च को खुला रहेगा। इस संबंध में महाप्रबंधक मुख्यलाय डा. लक्ष्मण सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों दिन अन्य दिनों की तरह ही सभी कार्य संपादित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें