लखनऊ। प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को नई दिशा देने के उद्देश्य से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में चल रहे दो दिवसीय उत्तर प्रदेश पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026 का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। पशुपालन विभाग की ओर से पोल्ट्री इंडिया के सहयोग से आयोजित कॉन्क्लेव में निवेश, उत्पादन और निर्यात संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 36 निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए गए। इससे करीब 2267 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हुआ।
इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ पूर्व मुख्य सचिव व स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह, रेरा के एमडी संजय भूस रेड्डी और अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान पशुधन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पांडे, डुवासु के प्रोफेसर डॉ. पीके शुक्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से प्रदेश में पोल्ट्री उद्योग को मजबूती मिलेगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। कॉन्क्लेव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 1700 किसान, उद्यमी, वैज्ञानिक, छात्र और विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
अंडा उत्पादन बढ़ाने और निर्यात पर जोर
कार्यक्रम में विशेषज्ञों और अतिथियों ने प्रदेश में अंडा उत्पादन की कमी को दूर करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और पोल्ट्री सेक्टर को निर्यातोन्मुख बनाने पर जोर दिया। साथ ही निवेशकों और आम जनमानस से इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान भी किया गया।
इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में चल रहे दो दिवसीय उत्तर प्रदेश पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026 का बृहस्पतिवार