नेस्ले के बाद अब पतंजलि के नूडल्स की गुणवत्ता भी मानकों पर खरी नहीं उतरी है। जांच में पाया गया है कि पैकेट में जितनी मात्रा में जो खाद्य पदार्थ होने का दावा किया गया है, उसमें एक फीसदी का अंतर है।
इसे देखते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग, गोरखपुर की लैब ने पतंजलि के नूल्डस की गुणवत्ता को घटिया (सब स्टैंडर्ड) ठहराया है। मामले में प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।
खाद्य निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने गत दो फरवरी को फैजाबाद के नाका में गांधीनगर स्थित गणपति इंटरप्राइजेज से पतंजलि नूडल्स के 70 ग्राम के पैकेट का नमूना लिया था। नूडल्स को जांच के लिए गोरखपुर लैब भेजा गया।
लैब के जांच अधिकारी यूसी गंगवार की ओर से तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि है कि जितनी मात्रा जो खाद्य पदार्थ होने का दावा किया गया है, उसमें एक फीसदी का अंतर आ रहा है।