फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट अधिकारी ने दी सफाई, तन्वी के निकाहनामे में दर्ज है मुस्लिम नाम

Fri, 22 Jun 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विकास मिश्रा
विज्ञापन

लखनऊ के रतन स्क्वायर स्थित पासपोर्ट ऑफिस में तन्वी सेठ और अनस सिद्धीकी के साथ बदसलूकी करने के आरोपी पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर गुरुवार को सफाई पेश की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा 'तन्वी सेठ द्वारा दी गई अप्लीकेशन में उनका नाम हिंदू था, जबकि निकाहनामे में मुस्लिम नाम था। जिसे लेकर मैंने आपत्ति दर्ज की थी। साथ ही मैंने तन्वी को निकाहनामे के दर्ज नाम के मुताबिक अप्लीकेशन देने को कहा था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया। विकास ने बाताया कि तन्वी सेठ के निकाहनामे में उनका नाम 'शादिया अनस' है, जबकि अप्लीकेशन और अन्य कागजात पर तन्वी सेठ नाम लिखा है।

विकास मिश्रा ने बताया कि कई बार लोग फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए नाम बदलने का सहारा लेते हैं, इसलिए हमें इसकी गहनता से जांच करनी पड़ती है। तन्वी और अनस के मामले में भी मैं सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तन्वी सेठ ने विकास मिश्रा पर आरोप लगाया था कि मुस्लिम धर्म में शादी करने को लेकर उनके साथ बदसलूकी की गई थी। इस मामले की शिकायत उन्होंने ट्वीट के जरिए विदेश मंत्रालय से भी की थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए विकास मिश्रा का ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में आज सुबह ही रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर खेद व्यक्त किया था, साथ ही दंपत्ति को उनका पासपोर्ट भी उपलब्ध करा दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें