आलमबाग। आशियाना के खजाना चौराहे के पास शुक्रवार शाम पति के साथ बाजार से लौट रही महिला की सोने की चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को राहगीरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-आई निवासी नूतन श्रीवास्तव के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह पति अभय के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक बदमाश उनकी चेन लूटकर भागने लगा। उनके शोर मचाने पर राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी की पहचान लखीमपुर खीरी के ईदगाह निवासी रंजीत कश्यप के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई है।