फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर की दूसरी मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान

Sun, 22 Nov 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा की नवमानक नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह प्रदीप भटनागर (70) ने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, वह दमा की बीमारी से पीड़ित थे और अवसाद में रहते थे।
विज्ञापन

पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से मुरादाबाद के कानूनगोयान निवासी प्रदीप अविवाहित थे और अपनी बहन के घर रह रहे थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने छत से छलांग लगा दी। उनके भांजे अधिवक्ता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बीमारी और अवसाद के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें