फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली की उड़ान निरस्त होने से यात्री नाराज

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
विज्ञापन
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया, जब लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 2173 अचानक रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

यह विमान दोपहर दो बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था। बोर्डिंग की आस में 136 यात्री इंतजार करते रहे, मगर शाम 4:30 बजे एयरलाइंस प्रबंधन ने विमान सेवा रद्द करने की सूचना दी। इससे यात्री नाराज हो गए। ढाई घंटे के इंतजार के बाद विमान कैंसिल होने से नाराज यात्रियों को जैसे-तैसे शांत कराया जा सका। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें देरी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, जिससे कई लोगों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूट गईं। उड़ान रद्द होने के बाद यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों और एयरलाइंस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें