चंद यात्रियों को लेकर सफर करती सिटी बस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में तो मंगलवार को यात्रियों की संख्या 16 हजार के करीब बढ़ गई, लेकिन सिटी बसें खाली ही दौड़ती रहीं। प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने बताया कि एक जून को बसें चलीं तो 2000 से अधिक बसों में 52000 यात्रियों ने सफर किया, जबकि दो जून को 3167 बसों से शाम सात बजे तक 68000 यात्रियों ने सफर किया।
ये यात्री लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, हरदोई, प्रयागराज, गोरखपुर अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, गाजियाबाद आदि जनपदों के लिए रवाना हुईं। संक्रमण से बचाव के लिए बसों को सैनिटाइज किया गया। चालक परिचालक को मास्क व सैनिटाइजर दिया जा रहा है।