फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एयर इंडिया की फ्लाइट में सीट के लिए भिड़ गए यात्री, दूसरे यात्रियों को भुगतना पड़ा खामियाजा

Sat, 02 Dec 2023 11:34 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों की ऐसी हरकत सामने आई जिससे अन्य यात्रियों को भी खामियाजा भुगतना पड़ा। फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट हो गई।
 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बच्चों को अगल-बगल की सीट पर बिठाने की जिद पर यात्री भिड़ गए। इसका खामियाजा अन्य यात्रियों को भुगतना पड़ा और फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हो सकी। क्रू मेंबर्स व सिक्योरिटी स्टाफ के समझाने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर का है। एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 432 लखनऊ से दिल्ली के लिए दोपहर 2.50 बजे रवाना होती है। विमान रनवे पर पहुंच गया था और यात्री बैठ रहे थे। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इसी बीच दो परिवार दिल्ली जाने के लिए विमान में पहुंचे। दोनों परिवारों ने अपने बच्चों को आसपास की सीटों पर बिठा दिया, जबकि नियमतः बच्चों को अगल-बगल नहीं बिठाया जा सकता।

ये भी पढ़ें - सदन में बोले योगी: विपक्ष को चिंता गोवंश की नहीं बल्कि बंद बूचड़खानों की, चाचा ने शायद सही रास्ता नहीं दिखाया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा कार्यवाही: अखिलेश बोले- यूपी में ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा हैं सांड, गौशालाओं में है दुर्दशा का आलम
विज्ञापन


एयर होस्टेस ने परिवार को समझाया, लेकिन परिजन बच्चों को हटाने के लिए तैयार ही नहीं हुए। वे उन्हीं सीटों पर बच्चों को बिठाने की जिद पर अड़े रहे। इस पर बहस शुरू हो गई, जो कहासुनी में बदल गई। विमान में सवार दूसरे यात्रियों ने भी दोनों परिवारों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिवार के बड़े सदस्य तक मानने को तैयार नहीं थे। आखिरकार सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें समझाया। इस बीच विमान करीब डेढ़ घंटे लेट हो गया और शाम 4:30 बजे उड़ान भर सका।

इधर महिला यात्री हुई बेहोश
विस्तारा की लखनऊ से शाम चार बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट यूके 642 में 35 वर्षीया महिला यात्री की शुक्रवार को अचानक विमान में सवार होने से पहले ही तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश हो गईं। उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया पर तबीयत खराब होने के कारण वह यात्रा नहीं कर सकीं। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि महिला यात्री उस समय बेहोश हुई, जब उसे बस से विमान तक ले जाया जा रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें