प्लेटफॉर्म से नहीं हुई एंट्री... ट्रैक से बोगियों में घुसे यात्री
- फोटो : संवाद
यात्रियों ने स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में कब्जा कर लिया। इससे रिजर्वेशन कराकर सफर करने वाले परेशान हुए। आलमबाग बस अड्डे पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। अधिकारी व्यवस्थाओं को संभालने के प्रयास में लगे थे लेकिन भीड़ अधिक होने से अव्यवस्था ही हावी रही।
लोको पायलट गायब, खड़ी रही ट्रेन
रेलवे स्टेशन पर रविवार रात गाड़ी संख्या 04208 प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन जब चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन का लोको पायलट काफी देर नहीं आया। इससे आलमनगर जाने वाले यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर आए। उन्होंने हंगामा किया, जिसके बाद उन्हें सूचना दी गई कि दूसरा लोको पायलट ट्रेन को आगे ले जाएगा। हालांकि यात्रियों की नाराजगी कम नहीं हुई।