फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दिल्ली से रोज आ रहे 32 हजार यात्री, बढ़ा रहे संक्रमण का खतरा

Sat, 21 Nov 2020 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केस-1
विज्ञापन

त्रिवेणी नगर में किराये पर रहने वाले एक बुजुर्ग का बेटा दीवाली पर दिल्ली से घर आया। दो दिन बाद वह लौट गया। इस दौरान उसकी न कोई जांच हुई और न ही निगरानी समिति के जरिये टीम को सूचना देकर कोई रिकॉर्ड निकलवाया गया।
केस-2
इंदिरानगर के रहने वाले इंजीनियर एक निजी कंपनी में दिल्ली में कार्यरत हैं। दीवाली पर वह निजी साधन से घर आए। तीन दिन बाद कोई भी टीम जांच के लिए नहीं गई। इंजीनियर पर्व मनाकर लौट गए।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद लखनऊ में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि करीब 32 हजार यात्री रोजाना राष्ट्रीय राजधानी से आ रहे हैं। ट्रेन, हवाई जहाज और बस से आने वाले इन यात्रियों की न तो जांच हो रही है न ही इनकी ट्रेवेल हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

यहां देखें- इथने यात्री आते हैं दिल्ली से

निगरानी समिति गैर राज्यों से आने वाले लोगों का रिकॉर्ड तक नहीं जुटा पा रही है।  डीएम अभिषेक प्रकाश ने सभी कोविड अस्पतालों व निजी लैब संचालकों को निर्देश दिया है कि लोगों की ट्रेवेल हिस्ट्री ली जाए। 

इतने यात्री आते हैं दिल्ली से
साधन        संख्या    यात्री
   ट्रेन          32    28000
   बस          55    700 से 900
हवाईजहाज  14    3000

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम के प्रभारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, 14 नवंबर से अब तक 12327 की जांच में 16 संक्रमित मिले हैं। 800 से अधिक यात्रियों की जांच रोज की जा रही है।

सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि गैर राज्यों से आने वाले लोगों का रिकॉर्ड टीम को मुहैया कराएं। सभी    सेंटरों से रिपोर्ट मांगी गई है। - सीएमओ, डॉ. संजय भटनागर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें