लखनऊ। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों के निरस्त होने का सिलसिला पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार को लखनऊ आने-जाने वालीं 33 उड़ानें निरस्त रहीं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी कारणों से कोलकाता डायवर्ट कर दी गई। इससे करीब 180 यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई। रविवार को भी यात्रियों की समस्याएं बनी रहीं। कई बार हंगामा भी हुआ। 740 यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करवाए।
अमौसी एयरपोर्ट पर बलरामपुर से आईं दो सगी बहनों को जब फ्लाइट निरस्त होने की सूचना मिली तो वे हताश हो रोने लगीं। उनका भाई उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद वापस लौट चुका था। दोनों वापसी के लिए भी चिंतित दिखीं। गोरखपुर निवासी कपिल यादव को कनेक्टिंग फ्लाइट से अबूधाबी जाना था, लेकिन लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट निरस्त होने से उन्हें आगे का सफर निरस्त करना पड़ा। लखनऊ के अरविंद कुमार ने दिल्ली की उड़ान के लिए इंडिगो हेल्पलाइन से कई बार पुष्टि की, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर फ्लाइट निरस्त होने की खबर से उनकी नाराजगी बढ़ गई। लगातार उड़ानें रद्द होने से ज्यादातर यात्रियों में गुस्सा देखने को मिला। बहुत से यात्रियों को होटल, टैक्सी और दोबारा टिकट के भारी खर्च से जूझना पड़ा। यात्रियों ने इस मामले में डीजीसीए से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना फ्लाइट रद्द करना यात्रियों के साथ अन्याय है। एयरलाइंस की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
एक डायवर्ट, कई विलंब से गईं
रविवार को दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1720 को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों को बहुत समस्या हुई। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की एआई-1821 डेढ़ घंटे, एअर इंडिया की ही एआई-2170 पौने दो घंटे लेट रही। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एआई-1720 दो घंटे लेट रही। लखनऊ से मुंबई जाने वाली अकासा एयर की क्यूपी-1526 पौन घंटे व मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-6937 दो घंटे देरी की शिकार हुई।
लखनऊ आने वाली ये फ्लाइटें हुईं निरस्त
6ई-925 पटना, 6ई-2159 दिल्ली, 6ई-098 दम्माम, 6ई-6018 दिल्ली, 6ई-5264 मुंबई, 6ई-6350 दिल्ली, 6ई-6244 अहमदाबाद, 6ई-2107 दिल्ली, 6ई-453 हैदराबाद, 6ई-6253 हैदराबाद, 6ई-6522 रायपुर,
लखनऊ से जाने वाली ये उड़ानें हुईं निरस्त
6ई-435 बंगलूरू, 6ई-6255 हैदराबाद, 6ई-518 चेन्नई, 6ई-6552 चंडीगढ़, 6ई-118 पुणे, 6ई-2108 दिल्ली, 6ई-142 अहमदाबाद,
6ई-523 हैदराबाद, 6ई-2026 दिल्ली, 6ई-146 गुवाहाटी, 6ई-6902 पटना, 6ई-758 दिल्ली, 6ई-515 देहरादून, 6ई-6222 मुंबई, 6ई-2292 दिल्ली
उड़ानें निरस्त होने पर अमौसी एयरपोर्ट पर परेशान यात्री। - फोटो : अमर उजाला