फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, न खाने का इंतजाम, न बताने का

विज्ञापन
एयरपोर्ट पर परेशान यात्री। इस दौरान दो यात्री झगड़ पड़े।
विज्ञापन
लखनऊ। इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी और परिचालन समस्याओं का सिलसिला शनिवार को भी नहीं थमा। सुबह से ही अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे यात्री घंटों इंतजार करते रहे और बाद में उड़ानें निरस्त होने की सूचना से मायूस होकर लौट गए। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट, विदेश यात्रा, इलाज और जरूरी कार्यक्रम प्रभावित हुए। आगमन व प्रस्थान हॉल में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। यात्रियों को सही जानकारी न मिलने से गहमागहमी देर शाम तक बनी रही। ्र
विज्ञापन

कई लोग महत्वपूर्ण बैठकों, पारिवारिक कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बिना पूर्व सूचना फ्लाइट रद्द होने से उन्हें भारी आर्थिक और समयगत नुकसान झेलना पड़ा। कानपुर के यशोदा नगर निवासी इंजीनियर मृदुल दीक्षित ने बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही उड़ान निरस्त होने की जानकारी मिली। उन्हें दिल्ली से इंडोनेशिया जाना था, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिल कर दी।
तारीखें बदलती रहीं, उड़ानें निरस्त होती रहीं
Iचार दिसंबर को मेरी मुंबई की फ्लाइट थी। यहां आकर पता चला कि उड़ान निरस्त है। फिर 5 दिसंबर की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट का टिकट दिया गया, वह भी कैंसिल हो गई। 6 दिसंबर का टिकट दिया, आज यहां पहुंचा तो यह भी कैंसिल मिला। ठंड के मौसम में छोटे बच्चों के साथ इतना आना-जाना बहुत मुश्किल हो रहा है।I
विज्ञापन

Iलालजी पुनवासी प्रजापति, गाजीपुरI
सूचना दी ही नहीं, मीटिंग छूट गई
Iमेरी देहरादून की फ्लाइट 3:30 बजे की थी। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि उड़ान रद्द है। इंडिगो ने पहले से कोई जानकारी नहीं दी। देहरादून में मेरी बहुत जरूरी मीटिंग थी, जो छूट गई।I
I- वकार आलम, लखनऊI
सुबह से शाम तक इंतजार, फिर भी फ्लाइट रद्द
Iलखनऊ से मुंबई होते हुए कुवैत जाना था। परिवार हमें छोड़ने आया था। टैक्सी का किराया लगा, लेकिन यहां आकर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल है। खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं, सुबह से इंतजार कर रहे थे। टिकट चेक होने पर पता चला कि उड़ान रद्द है। यह साफ लापरवाही है।I
I- प्रह्लाद, अयोध्याI
...और कतार में लगे यात्री भिड़ गए

अमौसी एयरपोर्ट के प्रस्थान गेट के बाहर इंडिगो के काउंटर पर शनिवार को भीड़ उमड़ी रही। यात्री विमानों से जुड़ी जानकारियों के लिए कतारों में लगे रहे। इस बीच दो यात्री भिड़ गए। अपनी बारी को लेकर उनमें कहासुनी शुरू हुई। फिर गुत्थमगुत्था होने लगा। सीआईएसएफ के जवानों को बीच में आना पड़ा। उनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। यात्री कतार में लंबे समय से खड़े थे, जिससे उन्होंने आपा खो दिया।

Next
AU ऐप में पढ़ें