फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसों का संचालन न होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 20 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रोडवेज बसों का संचालन पूरी क्षमता से न हो पाने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अकबरपुर डिपो में मंगलवार को चालक-परिचालकों की कमी नजर आई। ऐसे में रोडवेज डिपो की ओर से बसों के संचालन के लिए कर्मचारी से लेकर अधिकारी मशक्कत करते रहे। घंटों इंतजार के बाद लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस मिली। इससे 35 बसों का संचालन बाधित रहा। इसके अलावा मरम्मत के अभाव में कार्यशाला में भी बसें खड़ी रहीं।
विज्ञापन

वर्तमान में डिपो से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा, बस्ती सहित महानगरों तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए 91 बसों का संचालन किया जाता है। दरअसल त्योहारों की वजह से चालक-परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए थे। लगातार ड्यूटी करने के बाद 20 चालक, 22 परिचालक एक साथ अवकाश पर हैं। इस दौरान यात्री परेशान नजर आए। लखनऊ जाने वाली यात्री प्रिया और आशीष बस का इंताजर करते नजर आए। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि चालक व परिचालकों के अवकाश के कारण बसों का संचालन कम हो रहा है। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें