फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कबड्डी में जीआईसी टीकरमाफी की टीम चैंपियन

Wed, 20 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज परिसर में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। एएच इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को आयोजित जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी की टीम ने सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया। हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद, रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी और राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी की टीमों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में श्रीआसल देव इंटर कॉलेज पीपरपुर, बसंत शिक्षण संस्थान कटारी, राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी, रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी, एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना की टीमें प्रतिभागी रहीं।


जबकि सब जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरा, सर्वोदय इंटर काॅलेज पिंडारा, एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना की टीम ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी और हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद के बीच हुआ, जिसमें राजकीय इंटर काॅलेज ने 24-10 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



जूनियर वर्ग के फाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी ने एएच इंटर कॉलेज को 20-07 के अंतर से पीछे कर मंडल स्तर के लिए जगह बनाई। सब जूनियर वर्ग में एएच इंटर कॉलेज की टीम ने उच्च प्राथमिक स्कूल दादरा को शिकस्त दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक आशुतोष ने किया। निर्णायक की भूमिका राजेश कुमार, राजकिशोर सिंह, प्रेम चंद्र, कीर्तिपाल सिंह और प्रहलाद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें