फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग के नाम पर बुक था रेल टिकट, सफर करते मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सीनियर सिटीजन कोटे के टिकट में छेड़छाड़ कर सफर कर रहा था
आरपीएफ ने ऐशबाग स्टेशन पर धर लिया, मामला दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सीनियर सिटीजन(बुजुर्ग) कोटे पर बुक रेलवे ई टिकट में मूल यात्री के नाम से छेड़छाड़ कर युवक सफर कर रहा था। ऐशबाग स्टेशन पर जांच के दौरान चार्ट से मिलान होने पर युवक की कारस्तानी उजागर हुई। आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। युवक आजमगढ़ मुंबई एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बादशाहनगर आरपीएफ टीम के साथ गत दिवस ऐशबाग स्टेशन पर संयुक्त जांच की जा रही थी। गाड़ी संख्या 20104 आजमगढ़ मुंबई एक्सप्रेस में स्लीपर कोच संख्या एस-3 की सीट संख्या 44 पर यात्रा कर रहे सिद्घार्थनगर निवासी रियाज अहमद से टिकट मांगा गया। उसने जो टिकट दिया, उसका विवरण चार्ट में दर्ज यात्री की डिटेल से अलग था। चार्ट में सीट सीनियर सिटीजन कोटे पर बुक थी, जबकि रियाज युवक था। टीम ने रियाज को नीचे उतारकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मुकेश सिंह ने आगे बताया कि रियाज ने मुंबई के टिकट एजेंट इमरान से स्लीपर क्लास में ट्रेन का बस्ती से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक का टिकट बुक कराया था। यह ई टिकट था। टिकट का प्रिंटआउटर निकालकर उसमें दर्ज यात्री के मूल नाम से छेड़छाड़ कर अपना नाम दर्ज करवाया गया था। रियाज ने बताया कि यह काम एजेंट इमरान ने करके दिया था, जिसके लिए उसने किराए में 685 रुपये की जगह 3200 रुपये का भुगतान लिया था। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें