फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से ट्रैक पर गिरा यात्री, बची जान

Tue, 10 Mar 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच ​गिरा यात्री, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री का पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन के नीचे पटरी पर गिर गया। यात्री की जान कर्मचारियों की तत्परता से बच गई।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ते समय गोरखपुर निवासी विक्रम सिंह का पैर अचानक फिसल गया। इस कारण वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच से नीचे ट्रैक पर गिर गए। ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी अनिल यादव ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए घटना की सूचना अधिकारियों को दी। आरपीएफ, जीआरपी व वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक यात्री को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्टेशन पर 24 घंटे उपलब्ध इमरजेंसी मेडिकल टीम ने यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया। आगे के उपचार के लिए उन्हें एंबुलेंस से बलरामपुर अस्पताल भेजा। (माई सिटी रिपोर्टर)

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरा यात्री, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें