फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया शातिर, नाम में हेरफेर कर किया था खेल

Wed, 07 May 2025 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

फर्जी पासपोर्ट की मदद से थाइलैंड जा रहे युवक को लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने नाम में हेरफेर कर पासपोर्ट बनवाया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर गोरखपुर के डेरवा स्थित लखनौरी गांव निवासी कमलेश कुमार को फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था। वह एयर एशिया की उड़ान से थाईलैंड जा रहा था। पूछताछ के बाद उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 मई की रात करीब 11 बजे लखनऊ से थाईलैंड के बैंकॉक स्थित डॉन मुआंग जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट (एफडी 147) के यात्रियों की जांच की जा रही थी।

ये भी पढ़े- Operation Sindoor: यूपी में रेड अलर्ट घोषित, डीजीपी ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-Operation Sindoor: मायावती ने सेना के पराक्रम को सराहा, अखिलेश सहित राजनेताओं ने कही ये बातें


इमीग्रेशन काउंटर पर इमीग्रेशन अधिकारियों को कमलेश के पासपोर्ट पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि पहले विजिट वीजा पर थाईलैंड गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा से अधिक दिन रहने पर वहां की पुलिस ने उसे पकड़ लिया था और उसका पासपोर्ट बैन कर भारत भेज दिया था। आरोपी ने अपने नाम में हेरफेर कर फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें