फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल।
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने बृहस्पतिवार को लखनऊ जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने प्लेटफॉर्म पांच और छह, प्रतीक्षालय, पैदल ऊपरी पुल और खानपान व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित आधुनिक भोजनालय भी देखा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि एडीआरएम नीतू ने उन्हें स्टेशन पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद शुक्ल ने यांत्रिक लॉन्ड्री का निरीक्षण कर मशीनों के रखरखाव और स्वच्छ कपड़ों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीआरएम गौरव अग्रवाल के साथ उन्होंने मंडल चिकित्सालय में आपातकालीन सेवाओं, नेत्र रोग विभाग और एक्सरे कक्ष का जायजा लिया। बाद में गंगोत्री सभागार में न्यायालयीन मामलों की समीक्षा कर प्रभावी पैरवी और रेल मदद पर मिलने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं में सुधार रेलवे की प्राथमिकता है।

लखनऊ जंक्शन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल।

लखनऊ जंक्शन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें