पीजीआई। पासी समाज के लोगों ने वृंदावन सेक्टर-16 पासी चौराहे पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला फूंक कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
राष्ट्रीय पासी महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद रावत ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव पासी जो कि भारतीय संस्कृति के रक्षक माने जाते हैं, जिन्होंने विदेशी आक्रांता सालार गाजी को मौत के घाट उतारा था, पूरा देश उनके शौर्य पराक्रम का आदर व सम्मान करता है, लेकिन शौकत अली ने उनके खिलाफ अपशब्द कहे हैं, उन्हें लुटेरा कहा गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है, इससे लोगों में आक्रोश है। कहा कि प्रशासन को शौकत अली के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर राम फेर निराला, बुद्धि लाल बीजक प्रकाश रमाशंकर भीम कैलाश चंद्र रमेश चंद्र मानस वसंतलाल व दिलीप कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)