फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने निकाला पारिवारिक एकता मार्च

Fri, 14 Feb 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मोंटेसरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर युवा पीढ़ी को जागरूक करने और संत वेलेंटाइन के सही संदेशों को बताने के लिए पारिवारिक एकता मार्च निकाला।
विज्ञापन


यह मार्च सीएमएस स्टेशन रोड ब्रांच से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक निकाला गया।

इस अवसर पर सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने कहा कि इस दिन संत वेलेंटाइन को समाज की रक्षा के कामों पर मृत्युदंड दिया गया था लेकिन वर्तमान में इस दिन की मूल भावना का अर्थ बदलकर युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है।

डॉ. गांधी ने कहा कि इस दिन को फूहड़ता से मनाना संत वेलेंटाइन का अपमान है। इस दिन तो समाज में ईश्वरीय वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शादी एक पवित्र बंधन है लेकिन कुछ लोगों ने युवा पीढ़ी को भटकाकर इस दिन को त्योहार की तरह दिखाकर धन कमाना उद्देश्य बना लिया है।

समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होकर इस दिन के सही महत्व को समझना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें