फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह की होर्डिंग हटाने पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

विज्ञापन
होर्डिंग हटाती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में नगर निगम ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह के जन्मदिवस की बधाई वाली होर्डिंग हटा दी। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद नगर निगम ने होर्डिंग फिर से लगवा दी। नगर निगम ने सफाई दी कि मुख्यमंत्री की फ्लीट वहां से गुजरनी थी। सुरक्षा कारणों से होर्डिंग हटाई गई थीं। फ्लीट जाने के बाद उन्हें दोबारा लगा दिया गया।
विज्ञापन

नीरज सिंह का जन्मदिन 27 अगस्त को है। कार्यकर्ताओं ने तीन दिन पहले से हजरतगंज, गोमतीनगर और विश्वविद्यालय रोड सहित शहर के तमाम इलाकों में बधाई होर्डिंग लगाई है। 27 अगस्त को नगर निगम की टीम ने गोमतीनगर और जीपीओ के सामने से होर्डिंग हटानी शुरू की। 1090 चौराहे के पास होर्डिंग हटाते समय कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा किया और नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाया। नगर निगम के प्रचार अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बड़ी होर्डिंग मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती हैं। फ्लीट गुजरने के दौरान विशेष सुरक्षा होती है। हालांकि, यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री की फ्लीट की आड़ ली जा रही है। किसी के इशारे पर होर्डिंग हटाई गईं, क्योंकि वहां आसपास अक्सर होर्डिंग लगी रहती हैं।

होर्डिंग हटाती नगर निगम की टीम।

होर्डिंग हटाती नगर निगम की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें