फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतिभागियों ने भजन और गजल में दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में लखनऊ संभाग की भजन, गजल की प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रयागराज से डॉ. आकांक्षा पाल और लखनऊ से देवेश चतुर्वेदी ने प्रस्तुतियों के आकलन के साथ टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

भजन के बाल वर्ग में दृष्टि पांडेय प्रथम, दक्षा गुप्ता द्वितीय व समृद्धि चंद्रा व दर्श दीक्षित तृतीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में आकर्ष सिंह सोमवंशी ने प्रथम, आरना देवासकर व एमन जावेद फारूखी ने द्वितीय और सहज प्रीत कौर ने तृतीय स्थान पाया। युवा वर्ग में प्रियंका श्रीवास्तव ने प्रथम, रोहित शर्मा ने द्वितीय और रत्ना चतुर्वेदी व सारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गजल के बाल वर्ग में दृष्टि पांडेय ने प्रथम, किशोर वर्ग में अमन जावेद फारूखी ने प्रथम, युवा वर्ग में अंकुश निर्मल ने प्रथम एवं रोहित शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संयोजन रेनू श्रीवास्तव, डॉ. पवन कुमार व सुनील यादव ने और संचालन डॉ. सुनील ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें