लखनऊ। लविवि में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुल श्रीवास्तव को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के बाद कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से इसका आदेश जारी किया गया। प्रो. मुकुल 25 वर्ष से पत्रकारिता शिक्षण से जुड़े हैं। वे नौ पुस्तकों का लेखन और तीन का अनुवाद कर चुके हैं। उन्हें मानवाधिकार आयोग का राष्ट्रीय पुरस्कार और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का निर्मल वर्मा पुरस्कार मिल चुका है।