फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों को लेकर परिषदीय शिक्षकों में भ्रम

Sun, 24 May 2020 06:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

परिषदीय शिक्षकों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में भी ऑनलाइन क्लास जारी रहने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने अपने आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया है कि शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा या नहीं। शिक्षकों में इसको लेकर नाराजगी भी है।

विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश को किस रूप में समायोजित किया जाएगा। उसकी भी स्थिति साफ करने की मांग की है।

प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और प्रांतीय महामंत्री आशुतोष मिश्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद का एक आदेश है, जिसमें 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है। वहीं, इस बार परिषद ने एक आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार शिक्षकों को 30 जून तक ऑनलाइन क्लास चलानी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षकों की लगाई गई कोरोना ड्यूटी

बताया कि लॉकडाउन में कई शिक्षकों की ड्यूटी कोरोना के राहत कार्य में लगाई गई है। क्वारंटीन केंद्र, रेलवे स्टेशन और भोजन वितरण आदि राहत कार्य में शिक्षक तैनात हैं, लेकिन उन्हें स्वास्थ्यकर्मियों की भांति बीमा लाभ और सुविधा नहीं दी जा रही है।

उन्होंने परिषद को पत्र लिखकर यह स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है कि अवकाश के दिनों में काम करने की प्रतिपूर्ति किस रूप में होगी। उन्होंने 40 दिन के अवकाश को उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज कराने संबंधी आदेश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें