लखनऊ। एलडीए के पारिजात अपार्टमेंट की बंद लिफ्ट पांचवें दिन, रात को चालू हो गई। इससे 100 परिवारों को राहत मिली। आश्चर्य की बात यह कि जो कंपनी लिफ्ट का रोप बदलने के लिए आनाकानी कर रही थी, उसी ने ढाई घंटे में पांच दिन से बंद पड़ी लिफ्ट को चालू कर दिया।
अमर उजाला ने 24 दिसंबर को पारिजात में लिफ्ट चार दिन से खराब, 100 परिवार परेशान शीर्षक से खबर छाप कर बी-1 टॉवर के 100 परिवारों की परेशानी की बात रखी थी। खबर का शासन ने संज्ञान लेकर एलडीए को लिफ्ट को चालू कराने का आदेश दिया। आवंटी राकेश कुमार, समर बहादुर सिंह आदि ने बताया कि मंगलवार शाम 7:00 बजे खराब पड़े रोप को बदलने के लिए टीम पहुंची। रात 10 बजे लिफ्ट चालू हो गई।