फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्यारोपी को नाबालिग दिखाने के लिए माता-पिता ने लगाए जाली दस्तावेज, मुकदमा

Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हत्यारोपी को नाबालिग दिखाने के लिए माता-पिता ने लगाए जाली दस्तावेज, मुकदमा
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में जुलाई 2024 में हुई ओसामा की हत्या के मामले में उनके चाचा फैजुल्लागंज निवासी अनसार अहमद ने जेल गए आरोपी मो. शायान व उसके माता-पिता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी की मां तरन्नुम व पिता मो. मोइन पर बेटे को नाबालिग दिखाने के लिए कोर्ट में जाली दस्तावेज पेश करने का आरोप है।
विज्ञापन


अनसार के मुताबिक लखीमपुर के संपूर्णनगर निवासी भतीजा ओसामा उनके साथ रहता था। जुलाई 2024 में वह सैलून में बैठा था। इस बीच वर्चस्व और रंजिश के कारण माे. शायान और कासिम भी पहुंच और मीट काटने में इस्तेमाल होने वाले चाकू से गोदकर ओसामा की हत्या कर दी थी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेजा था।
पीड़ित का आरोप है कि शायान के माता-पिता ने उसे नाबालिग साबित करने के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी। इसके बाद आरोपी मोइन व तरन्नुम ने साजिश के तहत शायान के स्कूल का फर्जी अंकपत्र, फर्जी दाखिला पत्र और कई अन्य दस्तावेज किशोर न्यायालय में पेश कर दिए। शपथ पत्र में बेटे की असली जन्मतिथि छिपाकर फर्जी अंकित कर दी। दोनों ने झूठी गवाही भी दी और झूठे गवाह भी पेश किए। इसकी जानकारी होने पर अनसार ने मो. शायान, उसकी मां तरन्नुम व पिता मोइन के खिलाफ मड़ियांव पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें