फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने छह फेरों बाद रोकी बेटी की शादी

Mon, 05 May 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
छह फेरे हुए थे कि कन्या पक्ष के लोगों ने लड़की को सातवां फेरा लेने से रोक दिया।
विज्ञापन


शनिवार रात ये बहराइच के वाकया कोतवाली देहात के भयापुरवा गांव में हुआ, जब बिरादरी एक न होने के चलते आधी-अधूरी रस्मों के बीच दो बहनों की शादी रुकवा दी गई।

दूसरी बेटी का भी जयमाल हो चुका था। सुबह होते ही दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए।

रात तक न तो दोनों पक्षों में समझौता हुआ था न ही किसी ने केस दर्ज कराया था। वर पक्ष बारात का खर्चा मांगने पर अड़े हैं।
शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी केवट बिरादरी के मुटरू के बेटे संजय और महादेव के पुत्र राजेंद्र का विवाह कोतवाली देहात अंतर्गत भयापुरवा शेखदहीर निवासी गोड़िया बिरादारी के मैकूलाल की पुत्री संजना और रेनू से तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम को संजय और राजेंद्र की बारात भयापुरवा गांव पहुंची। रात 11 बजे के आसपास द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई फिर राजेंद्र और रेनू का जयमाल संपन्न हुआ और दोनों मंडप में पहुंच गए।

इसके बाद संजय व संजना का जयमाल भी हुआ। इधर मंडप में बैठे राजेंद्र व रेनू शादी की रस्मों की अदायगी कर रहे थे।

दोनों ने जैसे ही अग्निकुंड के छह फेरे लिए तभी अचानक वधू पक्ष ने बेटी को सातवां फेरा लेने से रोक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें