फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बौद्धिक अक्षमता वाले बच्चों के भविष्य के लिए अभिभावकों को किया जागरूक

विज्ञापन
पुनर्वास विवि में अभिभावकों को किया गया जागरूक।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बौद्धिक अक्षमता वाले बच्चों के वयस्क होने पर उनकी जरूरतें और चुनौतियां बदल जाती हैं। ऐसे में उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन देने के लिए अभिभावकों को जागरूक करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा संकाय के बौद्धिक अक्षमता विभाग ने पीवाईएसएसयूएम के अलीगंज सेंटर के सहयोग से अभिभावक संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया।


‘लेट्स पैरेंट्स टॉक’ थीम पर हुए कार्यक्रम में स्वतंत्र जीवन, दैनिक दिनचर्या, स्वास्थ्य, स्वच्छता, व्यक्तिगत सुरक्षा और सामाजिक संबंधों पर चर्चा हुई। अभिभावकों को यौनिक शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान दिवाली के अवसर पर एबिलिटी मेले का आयोजन हुआ। इसमें बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एमएड विशेष शिक्षा के विद्यार्थी मरियम फातिमा, सुनील कुमार यादव और सचिन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें