फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धरने पर बैठे छात्रों के समर्थन में उतरे अभिभावक

विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्रों के समर्थन में उतरे अभिभावक
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और छात्र निष्कासन के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को अब अभिभावकों का भी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभिभावक धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी छात्रों से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की फीस वृद्धि का विरोध किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती फीस से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उच्च शिक्षा पाना कठिन हो जाएगा। अभिभावकों ने सरकार से फीस वृद्धि पर पुनर्विचार करने और शिक्षा को सुलभ बनाने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा कोई व्यापार नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी धरने में पहुंचकर निष्कासित छात्र नेताओं प्रिंस प्रकाश, हर्षित शुक्ला और प्रेम प्रकाश का हौसला बढ़ाया। विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जायज सवालों का जवाब संवाद से मिलना चाहिए, दमन से नहीं। जाखड़ ने कहा, एनएसयूआई इस संघर्ष में पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान भी मौजूद रहे।

धरने पर बैठे छात्रों के समर्थन में उतरे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें