फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha: बच्चों ने देखा लाइव प्रसारण और दूर किया एग्जाम का डर, तस्वीरें

Mon, 20 Jan 2020 06:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बच्चों को संबोधित किया और उनसे परीक्षा पर चर्चा की। पीएम मोदी ने बच्चों ने परीक्षा को एक दबाव के रूप में नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में लेने की बात कही। उन्होंने बच्चों को उदाहरण देकर प्रेरित किया।

कार्यक्रम का प्रसारण देश भर के शैक्षिक संस्थानों में किया गया। लखनऊ व आसपास के जिलों में भी बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा। बच्चों के लिए पीएम मोदी के कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' का ये तीसरा साल रहा। 2018 में पहली बार इसकी शुरुआत की गई थी। बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का उद्देश्य है छात्र-छात्राओं को परीक्षा के तनाव से दूर करना और उन्हें सफलता के मायने समझाना।

कार्यक्रम में लखनऊ के तीन होनहार भी शामिल हुए। जिनका चयन ऑनलाइन प्रतियोगिता से किया गया। केंद्रीय विद्यालय मेमौरा के रत्नेश कुमार मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ के सत्यम तथा वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की रिजा हसन ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 5
परीक्षा पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के डीह ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज में बच्चों ने रेडियो पर प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम सुना।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के गयादत्त राजनारायण जनविकास इण्टर कॉलेज मीनापुर में बच्चो ने पीएम मोदी का कार्यक्रम सुना।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रुदौली के एलएसडीपी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रोजेक्टर पर कार्यक्रम देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा पर चर्चा की लाइव कवरेज स्कूलों में दिखाई। स्कूलों में  टीवी, एलईडी  और मोबाइल फोन के माध्यम से  बच्चों को इसका प्रसारण किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें