फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: परमहंस आचार्य बोले- चाहे जो हो जाए नहीं हटेगा योगी मंदिर, चलता रहेगा पूजा-पाठ

Tue, 06 Dec 2022 02:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सरकारी भूमि पर बनाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर को हटाने से इंकार कर दिया गया है।  जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि सरकारी भूमि पर कई मकान और मस्जिद व मजार भी बनाई गई हैं। पहले ये सब हटाएं फिर योगी मंदिर हटाने के बारे में सोचें।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि चाहे जो हो जाए, योगी मंदिर नहीं हटेगा। इस मंदिर में अनवरत पूजा-पाठ, आरती का कार्य जारी रहेगा। इसमें किसी ने दखल देने की कोशिश की तो बर्दाश्त नहीं होगा। वह स्थलीय परीक्षण में सरकारी भूमि पर निर्मित कल्याण भदरसा के योगी मंदिर पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने यहां भक्तों के साथ पहुंचकर पूजा-पाठ किया और आरती उतारी। इसके बाद मंदिर परिसर में बने शनि देव मंदिर, अष्टभुजी माता मंदिर पर माथा टेका। कहा कि योगी मंदिर के निर्माता प्रभाकर मौर्य की शिकायत पर सोहावल तहसील प्रशासन स्थलीय परीक्षण कराने के उपरांत यह जान चुका है कि कुछ ही दूरी पर बनाई गई मस्जिद व मजार की भूमि भी सरकारी भूमि के दायरे में आती है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान भी बनाए गए हैं। लोगों ने खलिहान भी बनाया है। पहले उन सबको बेदखल कर अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। इसके बाद ही प्रशासन सरकारी भूमि पर निर्मित योगी मंदिर को हटाने के बारे में सोचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें