यूपीटीयू में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी बीटेक सेकंड सेमेस्टर का पेपर लीक हो गया। मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस का पेपर शुरू होने से पहले ही लोगों को वॉट्सअप पर शेयर होने लगे।
जैसे ही इसका पता चला यूपीटीयू प्रशासन ने ई-मेल से सभी संस्थानों को पेपर का नया सेट भेजकर परीक्षा कराई। पिछले चार दिनों में तीसरी बार यूपीटीयू का पेपर लीक हुआ।
शुक्रवार को बीटेक सेकंड सेमेस्टर में इंजीनियरिंग फिजिक्स का जबकि रविवार को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन का पेपर भी लीक हो गया था।
सोमवार सुबह परीक्षा से पहले परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा को किसी ने पेपर लीक होने की सूचना दी। पुष्टि होने के बाद शिकायत सही मिली तो अंतिम समय में पेपर बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।