लखनऊ। कालीचरण पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का शुक्रवार को आगाज हुआ। प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय ने दौड़ में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाई।
प्रतियोगिता की संयोजिका प्रो. कल्याणी द्विवेदी ने बताया कि 800 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के पंकज यादव, बीए तृतीय वर्ष की सोनी, गोला फेंक में बीएससी प्रथम वर्ष के विकास सिंह और बीबीए प्रथम वर्ष की अंतिमा गुप्ता विजेता रहीं।
400 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के पंकज यादव, बीए तृतीय वर्ष की आशा पाल जीतीं। लंबी कूद में बीए प्रथम वर्ष के दीपांशु और बीए प्रथम वर्ष की सोनी अव्वल रहीं। विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अरुण कुमार यादव ने किया। प्रो. मीना कुमारी, प्रो. अर्चना मिश्रा, डीसीडीआर पाण्डेय, प्रो. वीएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।