लखनऊ। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ईको टूरिज्म डवलपमेंट बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर आयोजित क्विज के विजेता छात्रों को शुक्रवार को सम्मानित किया। प्रथम विजेता एलपीएस जानकीपुरम लखनऊ की टीम को 50 हजार रुपये का चेक दिया गया। टीम में तीन छात्र श्रेयस दीक्षित, दिव्या आर्यन और राज आर्यन गौतम शामिल हैं। दूसरे स्थान पर रही आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड लखनऊ की टीम को 30 हजार रुपये का चेक दिया गया। इसमें अंशिका दुबे, आयाशी यादव, अवनी यादव शामिल हैं। तृतीय रही एसकेडी एकेडमी वृंदावन योजना की टीम को 20 हजार रुपये दिए गए। इस टीम में अनामिका, मुदित सिंह और निकुंज सिंह हैं।