फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंडित एस चंद्रा अवध बार के अध्यक्ष और ललित तिवारी महासचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएशन के चुनाव में पंडित एस. चंद्रा अवध बार के अध्यक्ष व ललित किशोर तिवारी महासचिव निर्वाचित हुए हैं। 4071 मतों की गणना के बाद बुधवार शाम को मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार ने चुनाव परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन


डॉ. शैलेंद्र प्रसाद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि हरिओम पांडेय व पवन कुमार सिंह उपाध्यक्ष मध्य चुने गए हैं। राघवेंद्र पांडेय उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद पर विजयी हुए हैं। संयुक्त सचिवों के तीन पदों पर गौरव श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद शुक्ल व आशुतोष सिंह निर्वाचित हुए। आलोक त्रिपाठी कोषाध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर रंजना श्रीवास्तव, आदर्श मेहरोत्रा, अजय सिंह, कौशल मणि त्रिपाठी दिवाकर नाथ तिवारी व निवेदिता गुप्ता चुने गए।

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के छह पदों पर अंकित मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी, पुष्पांजलि पांडेय, नीलिमा जायसवाल व राम सुफल यादव निर्वाचित हुए। चुनाव में 22 पदों पर 135 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। चुनाव अधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें