फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय खत्म, छह फरवरी को जारी होगी लिस्ट

Tue, 30 Dec 2025 07:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Panchayat elections: यूपी पंचायत चुनाव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई। अब निर्वाचन आयोग छह जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निरस्तारण करेंगे। छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 दिसंबर को पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण-2025 सूची प्रकाशित की थी। दावे और आपत्ति के लिए सात दिनों का समय दिया था। आयोग के अफसर ने बताया कि जिले स्तर पर आपत्तियां आई हैं। उन सभी आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी। सही तथ्यों के आधार पर सूची में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद भी नए वोटर बनने संबंधी प्रक्रिया जारी रहेगी। सुधार भी किए जाएंगे।

विज्ञापन

फिर बढ़ाई गई एसआईआर की अंतिम तारीख

चुनाव आयोग ने एक बार फिर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथियां संशोधित कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार, अब कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को होगा। पहले यह तिथि 31 दिसंबर घोषित की गई थी।

इसी तरह से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। जबकि, पहले ये तिथियां 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक थी। इसी तरह से अब 6 जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय, दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें