फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Chunav 2021 LIVE: कत्ल व हिंसा की घटनाओं के बीच संपन्न हुए प्रथम चरण के मतदान, 71 फीसदी हुए मतदान

Thu, 15 Apr 2021 11:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

UP Panchayat Election 2021 Update: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में यूपी के 18 जिलों में मतदान जारी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगीं हैं। सहारनपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी भिड़ गए। जिसके बाद एक कार में तोड़फोड़ कर दी। दूसरी में आग लगा दी। वहीं, महोबा जिले की जैतपुर की ग्राम पंचायत मंगरोल कला में प्रधान प्रत्याशी समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। गोरखपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी को गोली मारने का मामला सामने आया है। संतकबीरनगर जिले में हकीमराई गांव में मतदान के दौरान जमकर ईट-पत्थर चले हैं। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गाजियाबाद जिले के लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र इलाइचीपुर और खुदाबक्स गांव में दो प्रत्याशियों के एजेंटों में भिड़ंत की सूचना है।
प्रयागराज में फर्जी मतदान को लेकर जमकर हंगामा हुआ और मतदान केंद्र पर ताला लगा दिया। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम अतरजीज में जमकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 15-Apr-2021

71 फीसदी हुए मतदान

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान में दिचलस्पी दिखाई।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कोरोना 18 जिलों में गुरुवार को करीब 71 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में आगरा सहित अन्य जिलों में मतदान के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच मारपीट और झगड़ों की वारदातें भी हुई। शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों में भारी संख्या में मतदाता जमा होने के कारण बहुत से मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदान जारी रहा। 

09:16 PM, 15-Apr-2021

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। पांच बजे तक राज्य में 61 फीसदी वोटिंग हुई। इस दौरान तमाम जिलों में हिंसक झड़प, कत्ल व मतपेटी लूटने की खबरें भी आईं।

07:34 PM, 15-Apr-2021

मारपीट और हंगामे के बीच प्रयागराज में 65प्रतिशत मतदान

फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर मारपीट और हंगामे के बीच गुरुवार की देर शाम तक जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के 23530 पदों के लिए 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इस दौरान कुछ जगहों पर प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े, तो कहीं पर पीठासीन अधिकारी से भी मारपीट की गई। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शाम पांच बजे तक 57.24 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। इस दौरान कई जगहों पर अलग-अलग गुटों में मारपीट हुई।

 

06:11 PM, 15-Apr-2021

बरेली: महिला प्रत्याशी के हाथ में लगा था इंक, दरोगा ने रोका

बरेली के अधकटा नजराना मतदान केंद्र पर महिला प्रत्याशी के हाथ में इंक लगी होने पर दरोगा ने रोक दिया। इसी बात को लेकर प्रत्याशी तेजवती के पति और दरोगा में मारपीट हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। तेजवती विधायक केसर सिंह की रिश्तेदार है।

विज्ञापन
05:34 PM, 15-Apr-2021

हरदोई में जमकर बवाल, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम अतरजीज में जमकर बवाल। पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत और पथराव भी हुआ। पुलिस ने भी बरसाईं लाठियां। उपद्रवियों ने जमकर किया हंगामा। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

05:19 PM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद व अन्य जिलों में पांच बजे तक पड़े इतने प्रतिशत मतदान

गाजियाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लॉक वाइज प्रतिशत 05:00 बजे तक- 
भोजपुर     -    68.08 फीसदी
मुरादनगर   -    72.50 फीसदी
 रजापुर     -    57.90 फीसदी
 लोनी        -     63.00 फीसदी
कुल प्रतिशत  -    65.76 फीसदी

हाथरस-   64.68 फीसदी
झांसी- 69 फीसदी (सबसे अधिक बड़ागांव ब्लॉक में करीब 72 फीसदी मतदान)
आगरा- 63.55 फीसदी (अछनेरा में सबसे ज्यादा 70%, फतेहपुर सीकरी में 68.8% और खंदौली में सबसे कम 55% मतदान है)
अयोध्या- 61.12 फीसदी

03:59 PM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद में थाना क्षेत्र मुरादनगर के ग्राम जलालाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 9 से बहुजन समाज पार्टी की जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीमती नीतू चौधरी परिवार के ही एक लड़के के साथ स्कूटी पर मतदान केंद्र ग्राम जलालाबाद पहुंच गईं। मतदान केंद्र पर वाहन ले जाना मना है, जिसके चलते ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नीतू चौधरी की स्कूटी चला कर ले गए लड़के को थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर मतदान केंद्र पर उपस्थित महिलाएं एवं ग्रामीणों द्वारा इस बात का विरोध किया गया और काफी देर तक हंगामा किया। हंगामा होते देख गांव के बुजुर्गों द्वारा और पुलिस बुला ली गई एवं मामले को शांत करा दिया गया है। मौके पर शांति है मतदान सुचारु रूप से चल रहा है।

प्रदेशभर में 3 बजे तक 49 फीसदी मतदान
पूरे यूपी में प्रथम चरण के मतदान में दोपहर 3.00 बजे तक 49 फीसदी वोट पड़े।

03:50 PM, 15-Apr-2021

आगरा: फतेहाबाद में फायरिंग कर मतपेटियां लूट ले गए 50 लोग

आगरा जिले के फतेहाबाद विकासखंड में पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान बड़ी घटना हुई है। रिहावली गांव के मतदान केंद्र पर गुरुवार दोपहर को करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर फायरिंग कर मतपेटियां लूट ले गए हैं। पुलिस मतपेटियां लूटने वालों की तलाश में जुटी है। इससे पहले यहां फर्जी मतदान को लेकर बवाल हुआ था। इसमें चार लोग घायल हुए हैं।

03:36 PM, 15-Apr-2021

रामपुर में तीन बजे तक 49.13 फीसदी मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान की स्थिति-
रामपुर- 49.13 फीसदी
हाथरस- 49.50 फीसदी
बरेली- 54.7 फीसदी

मुरादनगर
मुरादनगर के अबूपुर बूथ पर तृतीय मतदान कार्मिक को दौरा पड़ गया। उसकी हालत बिगड़ने के बाद मुंह से खून आ गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

03:20 PM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर वोटिंग जारी

गाजियाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर वोटिंग जारी है। तीन बजे तक 53 फीसदी से ज्यादा मतदान हो गया है।
भोजपुर     -    54.48
मुरादनगर   -    60.15
 रजापुर     -    46.24
 लोनी        -    51.92 
कुल प्रतिशत  -  53.39

03:18 PM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद : डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडे और एसएसपी ने लोनी में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम अजय शंकर पांडे ने पंचायत चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से होने के बारे में अमर उजाला को जानकारी दी।


 

03:12 PM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद: पीठासीन अधिकारी की तबीयत हुई खराब

गाजियाबाद के मुरादनगर के जलालाबाद के 161 बूथ पर पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई। बुखार व सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया।
 

03:09 PM, 15-Apr-2021

फतेहाबाद : रिहाबली मतदान केंद्र पर मत पेटी लूटी

आगरा के फतेहाबाद के रिहाबली मतदान केंद्र पर दबंगों ने कब्जा कर मत पेटी लूट ली। डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। मतदान को रद्द करने की संस्तुति की गई है।
 

03:05 PM, 15-Apr-2021

10 दोस्तों के ग्रुप ने पहली बार किया मतदान

गाजियाबाद के प्राथमिक विद्यालय कनौजा में 10 दोस्तों के ग्रुप ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कनौजा में ही शादी के बाद पहली बार वोट डालने आई मोना और पूजा। 




 

02:58 PM, 15-Apr-2021

झांसी में फर्जी मतदान को लेकर बवाल

झांसी में सुबह से शांतिपूर्ण चल रही मतदान प्रक्रिया दोपहर होते-होते जबरदस्त बवाल में बदल गई। गरौठा की ककरवई जिला पंचायत सीट पर मतदान केंद्र पर दबंगों ने जबरदस्त बवाल काटा। मतदान कर्मियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा कि दोपहर में एक मतदाता को पीठासीन अधिकारी ने फर्जी वोटिंग की आशंका के चलते वोट देने से रोक दिया। इस पर वहां बहस शुरू हो गई। 
कुछ ही देर में दो दर्जन से अधिक दबंग मतदान केंद्र के अंदर घुस गए। दबंगों ने न केवल मतदान कार्मिकों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, बल्कि वहां रखी कुर्सियां तथा बर्तन आदि भी तोड़ दिए। दबंग मतपेटिकाएं लेकर भी भाग निकले। इतना ही नहीं, पीठासीन अधिकारी से मतपत्र छीन कर भी दबंग भाग गए तो कुछ ने मतदान मतपत्र फाड़ कर फेंक दिए। सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। वीडियो बनाने वालों को वहां से खदेड़ दिया। इस वजह से करीब 1 घंटे तक मतदान वहां बाधित रहा।
 

02:55 PM, 15-Apr-2021

फर्जी मतदान को लेकर लोगों ने किया जमकर हंगामा

प्रयागराज के मेजा के डेलौहा प्राथमिक विद्यालय में फर्जी मतदान को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने चुनाव रद्द कराने की धमकी दी। नाराज ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ के गेट ताला भी लगा दिया। फर्जी मतदान कराए जाने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने मतदान रुकवा दिया। 
 

02:48 PM, 15-Apr-2021

प्रयागराज : दो घंटे बंद रहा मतदान

प्रयागराज के नारीबारी-झंझरा चौबे क्षेत्र पंचायत वार्ड 64 वार्ड नं. 4 से 4 तक दो घंटे मतदान बंद रहा। शुरू में गलत बैलेट पेपर में दो प्रत्याशियों के स्थान पर चार प्रत्याशियों के बैलेट पत्र पर मतदान कराया गया। 17 वोट गलत ढंग से पड़ने के बाद मतदान रूक गया। प्रत्याशी पति ने मजिस्ट्रेट आरओ से शिकायत की है। उन्होंने मतदान स्तगित करने की मांग की है।
 

02:43 PM, 15-Apr-2021

पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगा 

प्रयागराज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगा है। प्रयागराज के विकास खण्ड सैदाबाद के कहरा प्राथमिक विद्यालय में वोटिंग रुक गई है। लोग पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगा रहे है कि वो फर्जी वोटिंग करा रहे है। 1.30 घंटे से वोटिंग रुकी है। मतपेटिका में पानी डाल दिया गया है। लोगों ने जमकर नारेबाजी की है। 

02:41 PM, 15-Apr-2021

जौनपुर में 1 बजे तक 32.56 फीसदी मतदान 

जौनपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए एक बजे तक करीब 32.56 फीसदी मतदान हो गया। वहीं, 11 बजे तक 22.7 फीसदी ही वोट पड़े थे। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता उत्साहित दिख रहे हैं।
 

02:32 PM, 15-Apr-2021

संतकबीरनगर में एक बजे 37.55 प्रतिशत वोटिंग

संतकबीरनगर में एक बजे 37.55 प्रतिशत वोट डले हैं। वहीं बरेली में एक बजे तक 39.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। गोरखपुर में एक बजे तक 34.25 फीसदी मतदान हुआ। झांसी में दोपहर 1 बजे तक कुल 40.48 फीसदी मतदान हुआ है।
 

02:27 PM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद में ब्लॉक वाइज प्रतिशत 01:00 बजे तक


भोजपुर     -    40.80
मुरादनगर   -    44.95
 राजापुर     -    34.70
 लोनी        -      40.38
कुल प्रतिशत  -    40.23

02:24 PM, 15-Apr-2021

एसडीएम ने किया निरीक्षण

लोनी के मंडोला स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि सभी जगह पर भारी पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। वहीं क्षेत्राधिकारी अतुल सोनकर ने पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए हाथों में ग्लब्स पहनने के निर्देश दिए।
 

02:15 PM, 15-Apr-2021

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुरुवार को रामपुर में दोपहर एक बजे तक 36.73 फीसदी मतदान हुआ। वहीं हाथरस में दोपहर 1:00 बजे तक 36.05 प्रतिशत वोटिंग हुई।

01:53 PM, 15-Apr-2021

जगराजपुर में बदला चुनाव चिन्ह, ढाई घन्टे बंद रहा मतदान
बरेली के नवाबगंज ब्लाक के जगराजपुर में दो प्रत्यशियों के चुनाव चिन्ह बदल गए। इससे सुबह प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया। करीब ढाई घंटे से अधिक तक बूथ बंद रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद मतदान शुरू कराया गया। जगराजपुर में बीडीसी पद पर चुनाव लड़ रही संगीता को ईंट चुनाव चिन्ह दिया गया, लेकिन गुरुवार को जब वह मतदान करने पहुंची तो पता चला कि उनका चिन्ह बदलकर चकिया हो गया है। वहीं दूसरे प्रत्याशी शोभाराम जिन्हें चकिया चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ था उन्हें अंगूठी दिया गया। बाद में पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार पांडेय ने दोनों प्रत्याशियों को समझा बुझाकर वोटिंग शुरू कराई। जगराजपुर के दूसरे बूथ चौखंडी पर भी करीब डेढ़ घंटे मतदान प्रभावित रहा।

हाथरस में कई स्थानों पर फर्जी मतदान
हाथरस जिले में कई स्थानों पर फर्जी मतदान की खबरें सामने आ रही हैं। मतदाता जब मतदान केंद्रों पर पहुंचे तो यह देखकर हैरान हो गए कि उनका वोट तो पहले ही डाला जा चुका है। हाथरस में दोपहर 1:00 बजे तक 36.05 प्रतिशत मतदान हुआ है।

01:45 PM, 15-Apr-2021

आगरा में एक बजे तक 36.91 फीसदी मतदान

आगरा जिले में पंचायत चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक 36.91 फीसदी मतदान हो चुका है। फतेहपुर सीकरी ब्लाक में अब तक सबसे ज्यादा 43 फीसदी वोट पड़े हैं। खंदौली में सबसे पहले 30 फीसदी वोटिंग हुई है। एत्मादपुर में 39.4, बिचपुरी में 35.94, अकोला में 36. 51, बरौली अहीर में 36 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। 
अछनेरा में 43 फीसदी, जगनेर में 38, खेरागढ़ में 38.89, सैंया ब्लाक में 34, शमशाबाद में 36, फतेहाबाद में 36, पिनाहट में 38, बाह में 39.4, जैंतपुर कला में 31.5 फीसदी मतदान हो चुके हैं। जिले में सुबह सात से नौ बजे तक 9.67 फीसदी हुआ, जो 11 बजे 21.57 फीसदी हो गया। 11 से एक बजे तक करीब 16 फीसदी मतदान और बढ़ गया।

01:39 PM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद : मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी 

गाजियाबाद के भोजपुर के त्यौड़ी में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ गईं। वहीं, एक दिव्यांग मंडोला गांव स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचा।

01:32 PM, 15-Apr-2021

मास्क के नाम पर खानापूर्ति करता पुलिसकर्मी 

गाजियाबाद में एक मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बगैर मास्क के वोटिंग करने के लिए मतदाता पहुंचे।  वहां तैनात पुलिसकर्मी मास्क के नाम पर खानापूर्ति करता रहा। नाक ढकने की जगह मुंह पर मास्क लगाया। 
 

01:24 PM, 15-Apr-2021

कानपुर : मोहर लगे मतपत्र बाहर आने से प्रत्याशी हुए आग बबूला 

कानपुर नगर के शिवराजपुर के बैरी पोलिंग बूथ पर मोहर लगे मतपत्र बाहर आने से कई प्रत्याशी हुए आग बबूला हो गए। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को शांत कराकर मतदान की अपील की। यहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है।

01:17 PM, 15-Apr-2021

हरदोई : वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिला की मौत

हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना इलाके के ग्राम मझरा निवासी राजरानी (70) गुरुवार को वोट डालने के लिए गांव की अन्य महिलाओं के साथ प्राथमिक पाठशाला मानपुर गई थीं। यहां लाइन में लगे रहने के दौरान लगभग 12:15 बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। खून की उल्टी होने के बाद मौके पर ही राजरानी ने दम तोड़ दिया।
 

01:06 PM, 15-Apr-2021

प्रयागराज में मतदान केंद्र पर ताला

प्रयागराज के मेजा के डेलोहा प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ है। फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया है। वहीं, कौशाम्बी के भगतपुर गांव में वोट डालने के लिए ग्रामीणों की कतार लगी है।
 

12:55 PM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद : वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी 

गाजियाबाद के सिकरोड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। कुशलिया के मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रहीं हैं। भोजपुर में मतदान केंद्र का एडीजी ने दौरा किया। वहीं, सायमा (25) और कमरुनिशा (24) ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दोनों बहनों ने रोजा रख रखा था। 
 

12:48 PM, 15-Apr-2021

मतदान ड्यूटी दौरान पीठासीन अधिकारी द्वितीय की मौत

झांसी जिले के बड़ागांव ब्लॉक में पंचायत चुनाव में तैनात एक महिला जो जौरी बुजुर्ग में बूथ क्रमांक 61 पर चुनाव करा रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। बूथ पर ही उसे खून की उल्टियां हुई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई है। महिला का नाम निर्मला साहू पत्नी रामप्रकाश साहू उम्र (56) वर्ष निवासी दतिया गेट बाहर थाना कोतवाली की निवासी बताई जा रही है।

12:42 PM, 15-Apr-2021

सहारनपुर जिले में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

बलियाखेड़ी-------- 23
पुवांरका-----------  20
मुजफ्फराबाद----    25.05
सढ़ौली कदीम-------17
सरसावा-------------30
नकुड़--------------- 32
गंगोह----------------19.04 
नानौता--------------19
रामपुर मनिहारान----28
देवबंद---------------26
नागल--------------- 25.71
कुल------------25.71 प्रतिशत

12:37 PM, 15-Apr-2021

फतेहाबाद : फर्जी मतदान रोकने पर प्रत्याशी समर्थक भिड़े, चार घायल

आगरा के फतेहाबाद ब्लाक में पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम रिहावली में उम्मीदवारों के समर्थक फर्जी मतदान को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में चार लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मारपीट के चलते ग्राम रिहावली के पोलिंग बूथ पर कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा।

12:32 PM, 15-Apr-2021

झांसी में 11:00 बजे तक कुल 23 फीसदी मतदान 

झांसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह 7:00 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 11:00 बजे तक कुल 23 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक बड़ागांव ब्लाक में 20 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

12:14 PM, 15-Apr-2021

आगरा में 11 बजे तक 21.57 फीसदी मतदान

आगरा में 11 बजे तक जिले में 21.57 फीसदी मतदान हो चुका है। फतेहपुर सीकरी में 11 बजे तक 16 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 9 बजे तक 12 फीसदी वोट पड़े थे, जो 11 बजे 28 फीसदी हो गए। अछनेरा में 26 फीसदी, खेरागढ़ में 25 फीसदी व सैंया में 24 प्रतिशत वोट 11 बजे तक पड़े हैं। खंदौली में 16 फीसदी सबसे कम और शमसाबाद, फतेहाबाद पिनाहट, बाह में 20 फीसदी से कम वोट 11 बजे तक पड़ सके हैं। 

12:09 PM, 15-Apr-2021

आगरा में 11 बजे तक 21.57 फीसदी मतदान

आगरा में 11 बजे तक जिले में 21.57 फीसदी मतदान हो चुका है। फतेहपुर सीकरी में 11 बजे तक 16 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 9 बजे तक 12 फीसदी वोट पड़े थे, जो 11 बजे 28 फीसदी हो गए। अछनेरा में 26 फीसदी, खेरागढ़ में 25 फीसदी व सैंया में 24 प्रतिशत वोट 11 बजे तक पड़े हैं। खंदौली में 16 फीसदी सबसे कम और शमसाबाद, फतेहाबाद पिनाहट, बाह में 20 फीसदी से कम वोट 11 बजे तक पड़ सके हैं। 

12:00 PM, 15-Apr-2021

एसपी सिटी ने अधिकारियों को फटकार लगाई

गाजियाबाद जिले के संवेदनशील गांव नाहल में सीडीओ और एसपी सिटी पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर स्थानीय अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं, 101 वर्षीय ममरेज ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया है।

11:52 AM, 15-Apr-2021

हाथरस: बैलेट पेपर से बीडीसी प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह गायब

हाथरस जिले के सासनी के बीडीसी के वार्ड संख्या 15 में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन बैलेट पेपर से एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह गायब है। इस प्रत्याशी ने सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर हंगामा किया। बाद में उसे जैसे-तैसे समझा-बुझाकर शांत किया।

11:47 AM, 15-Apr-2021

हाथरस: प्रधान एजेंट ने गायब की वोटर लिस्ट 

हाथरस जिले की ग्राम पंचायत बुढ़ाइच के बूथ संख्या-109 व मतदान केन्द्र संख्या-58 में एक प्रधान एजेंट ने वोटर लिस्ट गायब कर दी। इसी पंचायत पर मतदाताओं ने मुहर गायब करने का आरोप लगाया है। वोटर लिस्ट गायब करने वाले एजेंट को नोडल अधिकारी ने पकड़ लिया है।

11:42 AM, 15-Apr-2021

11:00 बजे तक हाथरस जिले में 19.83 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 11:00 बजे तक हाथरस जिले में 19.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

11:37 AM, 15-Apr-2021

हाथरस : मतदान कर्मी और पुलिसकर्मी भी कर रहे कोविड के नियमों का उल्लंघन

हाथरस जिले में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान कोविड के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। काफी मतदान केंद्रों पर न मास्क की व्यवस्था है और न सैनिटाइजर की। कुछ केंद्रों पर मतदान कर्मियों और पुलिसकर्मी भी कोविड के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

11:30 AM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद : सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

गाजियाबाद के रसूलपुर सिकरोड़ा के प्राथमिक विद्यालय में बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। इंदरगढ़ी में बीडी पब्लिक स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।

11:20 AM, 15-Apr-2021

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में गाजियाबाद में ब्लॉक वाइज प्रतिशत 11:00 बजे तक

भोजपुर     -    27.28
मुरादनगर   -    26.65
 राजापुर     -    19.25
 लोनी        -      28.84
कुल प्रतिशत  -    24.82

11:13 AM, 15-Apr-2021

सहारनपुर में सुबह नौ बजे तक 11.87 फीसदी मतदान

सहारनपुर में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। जिले में सुबह नौ बजे तक 11.87 प्रतिशत मतदान हो गया है। वहीं कई केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुबह नौ बजे तक
विकासखड़-------   मतदान प्रतिशत
बलियाखेड़ी--------     14
पुवांरका-----------      09
मुजफ्फराबाद----      10
सढ़ौली कदीम-------  11
सरसावा-------------  18
नकुड़---------------   15  
गंगोह----------------  9.05     
नानौता--------------  08
रामपुर मनिहारान----12 
देवबंद--------------- 12  
नागल--------------- 12  
योग------------------11.87

11:00 AM, 15-Apr-2021

यूपी पंचायत चुनाव: वोट मांगने गए बीडीसी उम्मीदवार की हत्या से सनसनी, खेत में मिली लाश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में सनसनीखेज हत्या की वारदात हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लल्लूपुरा में बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) उम्मीदवार की हत्या कर दी गई है। गुरुवार की सुबह एक खेत में उनका शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लल्लूपुरा निवासी राकेश कुमार (उम्र 60) बीडीसी उम्मीदवार थे। वह बुधवार शाम को वोट मांगने गए थे। गुरुवार की सुबह उनकी शव एक खेत में पड़ा मिला। चाकू से गोदकर उनकी हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया।  पंचायत चुनाव से पहले बीडीसी उम्मीदवार की हत्या क्यों और किसने की है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बता दें कि मैनपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान से पहले एक उम्मीदवार की हत्या होने से इलाके में दहशत का माहौल है।  

10:54 AM, 15-Apr-2021

लखनऊ से कानपुर बिठूर वोट डालने आ रहे एकलौते बेटे की मौत

पंचायत चुनाव में वोट करने लखनऊ से कानपुर बाइक से आ रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में हरिओम पांडेय उर्फ़ गोलू(22) निवासी कुकरादेव बिठूर की मौत हो गई। हादसा मियागंज चौराहा उन्नाव में हुआ। हरिओम अपने माता पिता का एकलौता बेटा था। हादसे की जानकारी होने पर छोटी बहन पूर्णिमा और मां रीता बेसुध हो गई। मौत की जानकरी होते ही गांव में सन्नाटा पसर गया।
 

10:48 AM, 15-Apr-2021

टांडा के लामा खेड़ा में मतदाताओं की कतार लगी

रामपुर के टांडा के लामा खेड़ा में मतदाताओं की कतार लगी है। टांडा में ग्राम बादली में मतदान केंद्र का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक पहुंचे।

10:46 AM, 15-Apr-2021

आगरा : खेरागढ़ में सबसे ज्यादा, शमसाबाद में सबसे कम मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे तक खेरागढ़ ब्लॉक में सबसे ज्यादा 13 फीसदी और शमसाबाद में सबसे कम 7 फीसदी मतदान हुआ है। आगरा जिले का मतदान प्रतिशत 9.66 है। अकोला और अछनेरा में 10-10 फीसदी, फतेहपुर सीकरी व सैंया में 12-12 फीसदी मतदान हुआ है। जिले के 15 ब्लॉक में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह के पहले दो घन्टे में मतदान केंद्रों पर कम मतदाता पहुंच रहे हैं।

10:40 AM, 15-Apr-2021

कानपुर में दो प्रत्याशियों के बीच लाठी डंडे चले

कानपुर नगर के भीतरगांव के ग्राम पंचायत रार में दो प्रत्याशियों के बीच लाठी डंडे चले हैं। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। दस लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 

10:34 AM, 15-Apr-2021

संतकबीरनगर : वोटरों में पैसा बांटते हुए वीडियो वायरल 

संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला ब्लॉक के एक मतदान केंद्र पर वोटरों में पैसा बांटते वीडियो वायरल हो रहा है। सांथा ब्लॉक के हक़ीमराई मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतार लगी है।

10:29 AM, 15-Apr-2021

बरेली में  9 बजे तक 12 फीसदी मतदान 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में बरेली जिले के 15 विकास खंडों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। गजराजपुर केसरपुर के पास पोलिंग बूथ पर बीडीसी मतपत्र बदलने के कारण करीब आधा घंटा मतदान प्रभावित रहा। पहला राउंड में 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान हुआ। डीएम नितीश कुमार व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। विथरी चैनपुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ लगी है।

10:24 AM, 15-Apr-2021

रामपुर में सुबह 9 बजे तक 9.73 फीसदी मतदान 

पंचायत चुनाव को लेकर रामपुर के 898 केंद्रों पर मतदान चल रहा है। सुबह के वक्त से ही मतदाता अच्छी संख्या में मतदान के लिए निकले हैं। जिलाधिकारी ने रामपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय सेंटाखेड़ा स्थित बूथ का निरीक्षण किया। रामपुर के भोट में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी है। रामपुर जिले में सुबह 9 बजे तक 9.73 फीसदी मतदान हो गया है। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

10:17 AM, 15-Apr-2021

संतकबीरनगर : मतदान के दौरान जमकर चले ईट-पत्थर

संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना इलाके के हकीमराई गांव में मतदान के दौरान जमकर ईट-पत्थर चले हैं। एक पक्ष नाबालिग से मतदान कराने का विरोध कर रहा था। यहां प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी हैं। दोनों प्रधान प्रत्याशी हिरासत में लिए गए हैं।

10:13 AM, 15-Apr-2021

गाजियाबाद : दो प्रत्याशियों के एजेंटों में भिड़ंत

गाजियाबाद जिले के लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र इलाइचीपुर और खुदाबक्स गांव में दो प्रत्याशियों के एजेंटों में भिड़ंत की सूचना है। बताया जा रहा है कि यहां बस्ते जलाने की कोशिश की गई है। वहीं, इंदरगढ़ी अंबेडकर इंटर कालेज में 85 साल की मां को बेटा पीठ पर बिठाकर वोट डलवाने के लिए लाया है।
 

10:07 AM, 15-Apr-2021

आगरा : दो घंटे बाद जिला पंचायत सदस्य के लिए शुरू हुआ मतदान

आगरा के पिनाहट ब्लॉक के छदामी पुरा में बूथ संख्या-7 पर दो घंटे बाद जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान शुरू हो सका। बैलेट पेपर कम होने की वजह से वोट नहीं डल पाए 

09:57 AM, 15-Apr-2021

कल्लूगढ़ी में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ रहीं धज्जियां

डासना देहात के कल्लूगढ़ी मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। मतदान केंद्र के सभी बूथों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। धवारसी में मतदान के लिए भीड़ लगी है। 

गाजियाबाद में सुबह 9 बजे तक 9.94 फीसदी मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में गाजियाबाद जिले में सुबह 9 बजे तक मतदान की स्थिति
भोजपुर - 9.60
मुरादनगर - 10.30
रजापुर - 10.20
लोनी- 9.62
कुल प्रतिशत- 9.94
हाथरस जिले में सुबह नौ बजे तक 9.6 फीसदी मतदान हुआ है।

09:51 AM, 15-Apr-2021

मतदाताओं की लगी भीड़

गाजियाबाद के इंद्रगढ़ी के अंबेडकर स्कूल में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। लोगों में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुरादनगर जलालपुर केंद्र पर मतदान शुरू हो गया है। 

09:47 AM, 15-Apr-2021

पहली बार इन दो लड़कियों ने वोट डाली

मुरादनगर के रिश्ता गांव में बुजुर्ग को वोट डलवाने के लिए परिजन गोद में उठाकर लाए। वहीं रिस्तल गांव में पहली बार इन दो लड़कियों ने वोट डाली। 

09:42 AM, 15-Apr-2021

प्रधान पद के प्रत्याशी को गोली मारी

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव में पूर्व प्रधान व वर्तमान में प्रधान पद के प्रत्याशी राघवेंद्र दुबे उर्फ गिलगिल दुबे को बदमाशों ने गुरुवार की रात 11:00 बजे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि सुबह में राघवेंद्र के कुछ समर्थक प्रचार में निकल गए थे और इसे लेकर विपक्षी प्रत्याशी से विवाद हुआ था पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन मौके को ठीक से भाप नहीं पाई और रात में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

09:35 AM, 15-Apr-2021

रायबरेली के सलोन में बिना सिर मत पेटी पहुंची

रायबरेली में प्राथमिक विद्यालय सलोन में बिना सिर मत पेटी पहुंची। जिसके बाद अधिकारियों ने उसे बदलवाया। फिर वोटिंग शुरू हो पाई। 
 

09:29 AM, 15-Apr-2021

मुरादनगर में बैलेट पेपर से गायब बीडीसी प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह

मुरादनगर के गांव जलालपुर में बीडीसी प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह बीडीसी बैलेट पेपर से गायब मिला। बीडीसी प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह चक्की था, लेकिन बेलेट पेपर में अंगूठी छपा मिला। 

09:19 AM, 15-Apr-2021

फतेहाबाद : मतदाताओं की लगी लाइन

आगरा के फतेहाबाद के भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाताओं की लाइन लगी हैं। सड़क तक मतदाताओं की कतार दिखाई दे रही है। 
 

08:54 AM, 15-Apr-2021

वृद्धा को गोद में लेकर पहुंचा युवक

रायबरेली के डलमऊ में एक युवक 90 साल की वृद्धा को गोद में उठाकर मतदान के लिए सर्वोदय इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंचा। यहां सुबह 7 बजे के पहले से ही लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं, रायबरेली में प्राथमिक विद्यालय सलोन में बिना सिर के मत पेटी पहुंची।

08:56 AM, 15-Apr-2021

हरदोई : सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन 

हरदोई जिले में मतदान केन्द्र चौधशिपुर बिलग्राम थाना सांड़ी में भीड़ दिखाई दी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन किया गया। मतदाता एक-दूसरे से सटकर खड़े दिखाई दिए। 

08:47 AM, 15-Apr-2021

प्रधान प्रत्याशी समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला, गांव बना छावनी

महोबा जिले के विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत मंगरोल कला में मतदान से चंद घंटे पहले बवाल हो गया। चुनावी खुन्नस में विपक्षियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार अभिषेक रावत के पिता व बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया है। ग्राम पंचायत मंगरोल कला से बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत के बड़े पुत्र अभिषेक रावत प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इसी ग्राम पंचायत से विपक्षी अर्जुन सिंह चुनाव मैदान में है। बुधवार की रात करीब 11 बजे दोनों पछो में कहासुनी हो गई। जिस पर अर्जुन सिंह ने अपने तीन दर्जन साथियों के साथ अखिलेश रावत पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आये अमर गंगेले, राकेश मिश्रा व राजाबाबू को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई और जांच की। पूरी रात गांव छावनी में तब्दील रहा।

08:37 AM, 15-Apr-2021

घमासान: प्रधान पद के दो उम्मीदवारों में भिड़ंत, एक कार तोड़ी, दूसरी में लगा दी आग

सहारनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव के मजरे किशनपुरा में रात्रि करीब चार बजे प्रधान पद के दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। कई लोग घायल हो गए। एक कार को तोड़ा गया तो दूसरी में आग लगा दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। दिन निकलने से पहले पुलिस ने मौके से दोनो कारों को हटा दिया है। इस गांव में मोनू उर्फ नवीन त्यागी और पूर्व प्रधान के पति राकेश के बीच चुनावी मुकाबला है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी है। घटना में राकेश भी गंभीर घायल हुआ है।


 

08:33 AM, 15-Apr-2021

बुजुर्गों को मतदान केंद्र लेकर पहुंचे परिजन

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के जावली गांव में परिजन बुजुर्गों को मतदान केंद्र में लेकर जा रहे हैं। इस बीच पुलिस कर्मी भी बुजुर्ग की मदद करते नजर आए।

08:27 AM, 15-Apr-2021

यूपी पंचायत चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ पहले चरण का मतदान

जौनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। कुल 1740 ग्राम पंचायतों में बने 5106 बूथों पर मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता उत्साहित दिखे। 
जिले में 21 ब्लॉकों की ग्राम प्रधान के कुल 1740 पद हैं। इसमें तीन सीटों पर नामांकन के प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 21544 पदों के सापेक्ष महज 4995 नामांकन हुए थे। अधिकांश पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। बीडीसी सदस्य के 2027 में से 56 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष 1971 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के 83 पद हैं। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, मॉडल दीक्षा सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी, मल्हनी विधायक लकी यादव की भयोहू उर्वशी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की चाची शीला सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की देवरानी सहित कई दिग्गज और उनके परिवार के सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में हैं। प्रधान पद पर भी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतदान शुरू होते ही उनकी बेचैनी बढ़ गई है। ज्यादा से ज्यादा वोटर को घरों से निकालकर अपने पक्ष में वोट दिलाने के लिए सभी प्रयासरत हैं। सुरक्षा के मद्देनजर डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरण नय्यर पुलिस फ़ोर्स के साथ चक्रमण कर रहे हैं।

08:23 AM, 15-Apr-2021

बूथों पर महिलाएं भी काफी तादाद वोटिंग करने पहुंची 

हाथरस जिले में बिसाना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। मतदाताओं में सुबह से ही बेहद उत्साह दिखा जा रहा है। बूथों पर महिलाएं भी काफी तादाद में वोटिंग करने पहुंची हैं। 
 

08:15 AM, 15-Apr-2021

मोदीनगर : गदाना गांव में मतदान केंद्र पर लाइन में लगे मतदाता

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के भोजपुर ब्लॉक के गदाना गांव में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी है। लोगों में सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का तापमान भी चेक किया जा रहा है। उसके बाद ही लाइन में लगने दिया जा रहा है। 

 

08:10 AM, 15-Apr-2021

आगरा में कड़ी सुरक्षा और कोविड गाइडलाइन का पालन 

आगरा में पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा और कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए मतदान कराया जा रहा है। जिले में पंचायत चुनाव के 2410 पदों के लिए 10837 उम्मीदवार मैदान में है। 
प्रधान पद- 690 में दो ग्राम प्रधान निर्विरोध जीत चुके हैं। अब 688 पदों के लिए मतदान हो रहा है।    
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 1257 में 83 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं, अब 1174 उम्मीदवार मैदान में हैं। 
ग्राम पंचायत सदस्य- 9180 पदों पर  6441 निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब 2739 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदान से होगा।  
जिला पंयात सदस्य- 51 पदों के लिए मतदान हो रहा है। 

08:05 AM, 15-Apr-2021

घाटमपुर में बीडीसी प्रपत्र ना आने कारण मतदान रुका 

कानपुर नगर जिले के घाटमपुर विकासखंड क्षेत्र के जसरा गांव में बीडीसी प्रपत्र ना आने कारण मतदान रुका हुआ है। प्रत्याशियों ने जब तक बीडीसी  मतदान पत्र नहीं आएंगे तब तक के लिए वोटिंग रोक रखी है।
 

08:02 AM, 15-Apr-2021

मतदान के बाद अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते मतदाता

आगरा के फतेहाबाद ब्लॉक के गांव गुबरौंठ में लोगों को मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मतदान केंद्रों पर सुबह से लोगों की लाइनें लगीं है। मतदान के बाद अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते मतदाता। 

07:57 AM, 15-Apr-2021

विधायक रामचंद्र यादव ने घटौली बूथ पर किया मतदान

अयोध्या में रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने घटौली पोलिंग बूथ संख्या 163 पर मतदान किया। मतदान को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

07:53 AM, 15-Apr-2021

अयोध्या: मुमताजनगर में मतदान को लेकर उत्साह

अयोध्या के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुमताजनगर में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता के लिए जाते लोग। 

07:50 AM, 15-Apr-2021

मतदाता शंकर कुरील ने पहला वोट डाला 

कानपुर में कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव में मतदान शुरू हो गया है। मतदाता शंकर कुरील ने पहला वोट डाला है। 

07:42 AM, 15-Apr-2021

आगरा में पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू 

आगरा में पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। पिनाहट ब्लॉक के गांव टीकम सिंहपुरा में मतदान के लिए मतदाता लाइन में लगे हैं। मतदाता मास्क लगाए नजर आए।
 

07:39 AM, 15-Apr-2021

हाथरस में बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगीं

हाथरस में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुबह से ही वोटिंग जारी है। बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गई हैं। 


 

07:35 AM, 15-Apr-2021

झंगहा कोरोना का कोई असर नहीं 

गोरखपुर जिले के झंगहा कोरोना का कोई असर नहीं दिखा रहा है मतदाताओं पर एक तरह से देखा जाय तो हर मतदाता में वोट डालने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सजनवा तहसील क्षेत्र के ब्लॉक सहजनवा अंतर्गत मतदान केंद्र मुंण्डा कोड़रा  मतदान के लिए मतदाता सुबह ही लाइन में लग गए। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा। 

07:31 AM, 15-Apr-2021

गोरखपुर : सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग 

गोरखपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। पहले चरण के दौरान गोरखपुर व संतकबीरनगर में वोट डाले जा रहे हैं। वोट शाम 6 बजे तक डाले जा सकेंगे।

07:23 AM, 15-Apr-2021

उड़ती रहीं अफवाहें

कोरोना संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव स्थगित करने की अफवाहें बुधवार को दिनभर गर्म रहीं। सोशल मीडिया पर चुनाव स्थगित करने को लेकर तरह-तरह के तर्कों के आधार पर अफवाह चलती रही। शाम को पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी चर्चाओं को फर्जी करार देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित तिथियों पर ही कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोन ने भी बृहस्पतिवार को होने वाले पहले चरण के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में सुरक्षा व्यस्था चाक-चौबंद होने का दावा पुलिस महकमे ने किया है। आदेश के अनुसार हर इलाके का मुखिया मैदान में होगा और स्वयं हालात पर नजर रखेगा। 

07:19 AM, 15-Apr-2021

आज इन जिलों में हो रहा चुनाव

अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस।

07:14 AM, 15-Apr-2021

रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए

जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 18 रिटर्निंग अधिकारी, 78 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 212 रिटर्निंग अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रधान चुनाव के लिए 212 रिटर्निंग अधिकारी और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 2372 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
 

07:05 AM, 15-Apr-2021

पंचायत चुनाव: कत्ल व हिंसा की घटनाओं के बीच संपन्न हुए प्रथम चरण के मतदान, 71 फीसदी हुए मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में यूपी के 18 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 51176 मतदान केंद्रों पर 3,16,46,162 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव में 2,99,012 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन का दावा किया है। 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों में 11,749, क्षेत्र पंचायत के 19313 वार्डों में 71,418 उम्मीवादर चुनाव लड़ रहे है। 14, 789 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 108562 और ग्राम पंचायतों के 186583 वार्डों में 107283 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 468 जोनल मजिस्ट्रेट, 2976 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें