फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जानें, तीसरे चरण के चुनाव में मतदान का हाल

Sat, 17 Oct 2015 07:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच 69 जिलों में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के 715 पदों पर 11753 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 18016 पदों के लिए 95540 प्रत्याशी मैदान में हैं।

* काकोरी ब्लॉक में आचार संहिता का उलंघन करने पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। ये लोग पोलिंग बूथ के आसपास प्रचार सामग्री के साथ थे।

* वहीं सरोजिनीनगर के समता गांव के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाराजगी के चलते वोट डालने से इंकार कर दिया।

* चुनाव के दौरान चुनाव प्रेक्षक ने बूथों का दौरा किया। काकोरी में चुनाव के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि हमारी तैयारियां पूरी हैं, हम लोगों को मतदान के लिए बाध्य नहीं कर सकते। चुनाव प्रेक्षक ने बंथरा बूथ के आसपास वोट डालने के बाद भी टहल रहे लोगों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


* दोपहर 03:00 बजे तक सरोजिनीनगर में 55 फीसदी, काकोरी में 62 फीसदी और औसत 58 फीसदी मतदान होने का अनुमान है।

* दोपहर 01:00 बजे तक सरोजिनीनगर में 45%, काकोरी में 43% मतदान हुआ। मतदान का औसत प्रतिशत 44% रहा।

* सुबह 11 बजे तक काकोरी में 27% मतदान हुआ वहीं सरोजिनी नगर में 31% मतदान हुआ। औसत मतदान 29% रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें