फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पांच पदों के लिए 1

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुनाव में पांच ग्राम प्रधान पदों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। दो के नाम वापस लेने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। छह जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में पांच प्रधान पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया में जयसिंहपुर के डोमापारा में दो लोगों ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया।
इसके बाद डोमापारा में दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। जयसिंहपुर के बरसोमा में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। अखंडनगर के नरवारी में प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशियों में टक्कर है।
विज्ञापन

प्रतापपुर कमैचा के वधूपुर प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच लड़ाई है। कुड़वार के अगई ग्राम प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशियों में टक्कर है। सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छह जुलाई को मतदान होगा।
बताया कि पंचायत उपचुनाव के मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सी इंदुमती ने पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट व पांच जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। मतदान कार्मिकों की पहले ही नियुक्ति की जा चुकी है। चुनाव के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें