फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा, टेंपो में चोरी करने वाले पलवल गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 13 May 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
गुडंबा। ई रिक्शा और टेंपो में चोरी करने वाले हरियाणा के पलवल जिले के गिरोह का भंडाफोड़ किया मड़ियांव पुलिस ने किया है। पुलिस ने गिरोह की तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब नौ लाख रुपये के चोरी के जेवर और 29,400 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन ने बताया कि सोमवार को मड़ियांव पुलिस भिठौली तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर नौबस्ता मोड़ के पास से संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जयप्रकाश, उसकी पत्नी अनीता, मनोज कुमार, उसकी पत्नी रजनी और रामवती के रूप में बताई। रामवती राजस्थान की रहने वाली है, जबकि अन्य सभी चिनहट में अस्थायी रूप से रह रहे थे। जयप्रकाश और मनोज फेरी लगाकर गुब्बारे बेचते हैं। बरामद जेवरों में हार, दो चेन, दो मंगलसूत्र, माथे का टीका, अंगूठी और कान के टॉप्स शामिल हैं। इस गिरफ्तारी से मड़ियांव की छह और गोमतीनगर थाना में दर्ज एक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।


राह चलते लोगों को बेच देते थे चोरी का माल

एसीपी शशि प्रकाश मिश्रा के अनुसार, आरोपी ई रिक्शा और टेंपो में महिलाओं के पास बैठकर गहने व नकदी चुराते थे। वे चोरी के जेवर राह चलते लोगों को बेचकर अपना खर्च चलाते थे। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी रजनी और रामवती के खिलाफ मड़ियांव थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें