फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में एक्सरे जांच के लिए आफत, दो-दो दिन से दौड़ रहे मरीज

विज्ञापन
अस्पताल में जांच कराने के लिए परेशान मरीज और तीमारदार।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में एक्सरे जांच के लिए मारामारी मची है। अस्पताल में लगी दो डिजिटल एक्सरे मशीन में एक कई दिन से खराब है। उपकरणों की मरम्मत करने वाली कंपनी अभी तक मशीन ठीक नहीं कर पाई है। ऐसे में एक मशीन पर सभी मरीजों का लोड आ गया है। मरीज जांच के लिए दो तीन से दौड़ रहे हैं, मगर जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब चार से पांच हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। आर्थोपैडिक समेत अन्य विभाग के जरिये हर दिन करीब 300 से अधिक मरीजों को एक्सरे लिखे जा रहे हैं। एक ही मशीन होने से लंबी कतारें लग जाती हैं। कई मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ता है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए यह स्थिति और भी कठिन है, क्योंकि उन्हें बार-बार अस्पताल आना पड़ता है। मरीजों ने बताया कि उन्हें दो दिन से अधिक समय से जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
एक्सरे फिल्म भी खत्म
अस्पताल में एक्सरे फिल्म की कमी भी एक बड़ी समस्या है। एक्सरे फिल्म कई दिन से मरीजों को नहीं मिल पा रही है। मरीजों से मोबाइल पर फोटो खिंचवाई जा रही है। वहीं मोबाइल पर लिखी गई रिपोर्ट मरीज डॉक्टर को दिखा रहे हैं। फोटो साफ न होने से मामूली फैक्चर पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इससे मरीजों का दर्द और भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों की आपबीती
मरीज प्रियांशु व आसिया ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के लिए पर्चे पर लिखा था। सोमवार को जांच के लिए पहुंच थे मगर वापस लौटा दिया गया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के इंतजार के बाद भी जांच नहीं हो सकी। इसी तरह कई मरीज वहां पर कतार में घंटों से जांच कराने के लिए खड़े थे।
Iएक्सरे मशीन को ठीक कराने का काम कराया जा रहा है। बुधवार तक मशीन शुरू होने की उम्मीद है। बताया एक्सरे फिल्म भी मंगवाई जा रही है ताकि मरीजों को दिक्कत न हो।I
विज्ञापन


I- डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, सीएमएस बलरामपुर अस्पतालI

अस्पताल में जांच कराने के लिए परेशान मरीज और तीमारदार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें