फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैलेटिव केयर के जरिए मरीजों को दे सकते हैं राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलेटिव केयर से कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

आईएमए में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों दी जानकारी
केजीएमयू की पेन क्लीनिक प्रभारी प्रो सरिता सिंह ने कहा कि पैलेटिव केयर को बढ़ावा देने की जरूरत है। जिन मरीजों को अस्पताल से जवाब मिल जाता है, उन्हें पैलेटिव केयर के जरिए राहत दी जा सकती है। इसके लिए तीमारदारों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। वह आईएमए की ओर से आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खासतौर से कैंसर के मरीजों को अस्पताल से जवाब मिलने के बाद ज्यादा कष्ट होता है। ऐसे में उनके साथ ऐसा व्यवहार रखने की जरूरत होती है ताकि वे अपना दर्द भूल सकें। इस दौरान डॉ. संजय निरंजन ने डेंगू और स्वाइन फ्लू से बचाव, डॉ. सुजाता देव ने एडोल्सन संबंधी समस्या, डॉ. पुष्पलता शंखवार ने मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं, प्रो. जेडी रावत ने बच्चों में मूत्र से जुड़ी बीमारियों को दूर करने की तकनीक के बारे में जानकारी दी। आईएमए अध्यक्ष प्रो. जीपी सिंह ने सभी विशेषज्ञों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें