फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोशल मीडिया पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से पोस्ट डिलीट कर भागे पाकिस्तान परस्त, टूल किट की हो रही जांच

Thu, 15 May 2025 02:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब तक प्रदेश के 18 से अधिक जिलों से 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पाकिस्तान परस्त लोगों पर पुलिस की कार्रवाई का सिलसिला जारी है। अब तक प्रदेश के 18 से अधिक जिलों से 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर भाग चुके हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल की स्पेशल टीम पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, बागपत में आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े- यूपी: बीज उत्पादन के लिए पांच सीड पार्कों की होगी स्थापना, गांवों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले
विज्ञापन


गोरखपुर में बम गिरने से 40 लोगों की मौत की अफवाह फैलाने का पुलिस ने खंडन करने के साथ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। यह पोस्ट शालू त्रिपाठी नाम से बने अकाउंट से की गई थी। इसी तरह बरेली के फरीदपुर निवासी फखरुद्दीन को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लखीमपुर में समीर अली को पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर और अब्दुल आशिक को पाकिस्तान का समर्थन करने वाली पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी कैबिनेट की बैठक: ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य की सराहना की, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी

बागपत निवासी उस्मान जाहिद के खिलाफ भी आपत्तिजनक पोस्ट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसे तलाश रही है। बता दें कि इन आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर करने और उस पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले अराजक तत्वों को भी पुलिस तलाश रही है। पुलिस अधिकारी इसके पीछे किसी टूल किट की आशंका भी जता रहे हैं। ऐसे में इसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें