उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चीन और तुर्की के कपड़ों का बहिष्कार करने की आवाज उठाई है। प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का कहना कि आतंकवादियों का खुलेआम समर्थन करने वाले देशों और उनके उत्पादों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर जल्द ही चीन और तुर्की से चल रहे कारोबार पर रोक लगाने की मांग करेगा।