लकड़ी की बेजोड़ नक्काशीदार कलाकृतियां, कैनवस पर ममता के रूप और धातु की रोचक मूर्तियां।
ये सभी देखने को मिले ललित कला अकादमी अलीगंज में लगी प्रदर्शनी में, जहां उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दिल्ली के युवा कलाकारों की कलाकृतियां ‘क्षितिज’ राष्ट्रीय सामूहिक कला प्रदर्शनी में लगाई गईं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन रंगकर्मी संगम बहुगुणा ने किया। प्रदर्शनी के आयोजक बृजमोहन आर्या ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकृतियों व उनके विचारों को एक साथ प्रस्तुत करना है।
26 युवा कलाकारों की 50 कलाकृतियों की ये प्रदर्शनी 19 अप्रैल तक चलेगी।
इन कलाकारों की दिखीं प्रतिभाएं
प्रदर्शनी में आकांक्षा शुक्ल, आकांक्षा ठाकुर, अमित कुमार सिन्हा, अमित राजन वर्मा, अनुज श्रीवास्तव, अनुराग जाडिया, अशोक पराटे, धीरज यादव, दुर्गेश बिरथरे, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, जगजीत राय, ज्योति पंत, मुकेश विजय भट्ट, पियाली पॉल, पूनम नागू, रश्मि श्रीवास्तव, रीतू लोहाती, रवि कुमार अग्रहरि, राजेश कुमार सिंह, संतोष गोंड, संतोष नामदेव, सर्वेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव, संजय प्रजापति, तृप्ति गुप्त, वंदना किरावत शामिल रहे।