फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रों से दिया बीमारियों से बचने के दिए टिप्स

Fri, 30 Aug 2013 09:28 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा में मंडराते मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों, सड़क पर बेतरतीब चलने वाले वाहनों से बचने जैसे कई बेकायदों से आगाह करते चित्रों की श्रृंखला।
विज्ञापन


होप इनिशिएटिव की ओर से बृहस्पतिवार को कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी में बच्चों ने ऐसे ही सवा सौ से ज्यादा चित्र बनाए।

चित्रों ने लोगों को पर्यावरण, स्वास्थ्य, ट्रैफिक समेत तमाम मुद्दों पर जागरूक किया। समारोह के मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय सचिव सिद्धार्थ घोष थे।
विज्ञापन


संस्था के प्रोजेक्ट हेड राजेश ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल 50 स्कूलों के 130 बच्चों ने सफाई और स्वच्छता, हेपेटाइटिस, ग्लोबल वॉर्मिंग, लाइफ स्टाइल डिस्ऑर्डर, मच्छर जनित बीमारियों और सड़क सुरक्षा विषयों पर चित्र बनाए। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में दो चरणों में हुई।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में रुद्रप्रताप सिंह, मनमीत सिंह, आस्था साहू, मुस्कान अरोड़ा, शिवांगी तिवारी और रामेंद्र तिवारी प्रथम रहे जबकि जूनियर वर्ग में शिवेंद्र तिवारी, विष्णुप्रिया श्रीवास्तव, श्रेया सिंह, रुचि वर्मा, सोमदत्त शर्मा और राहुल को पहला पुरस्कार मिला। इसके अलावा सभी वर्गों में हर विधा में द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें